फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India China border Latest News: Indian Army is making Chinyalisaur Airport its main base camp

चीन से तनातनी के बीच चिन्यालीसौड़ एयरपोर्ट को अपना प्रमुख बेस कैंप बनाने में जुटी भारतीय सेना

Sun, 27 Sep 2020 08:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Sep 2020 08:45 PM IST
सार

  • चीन से तनातनी के बीच कृषि विज्ञान केंद्र के पास किया दूरभाष केंद्र स्थापित 
  • लाइन बिछाने का कार्य स्वयं कर रहे सेना के जवान 

विज्ञापन
India China border Latest News: Indian Army is making Chinyalisaur Airport its main base camp
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चीन के साथ चल रहे विवाद के बीच भारतीय सेना लगातार उत्तराखंड के चिन्यालीसौड़ एयरपोर्ट को अपना प्रमुख बेस कैंप बनाने में जुटी है। इसके लिए सेना ने पर्याप्त मात्रा में जवान व आधुनिक हथियार तैनात करने के साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के पास अपना दूरभाष केंद्र स्थापित करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि सुरक्षा के दृष्टिगत सेना और प्रशासन के अधिकारियों ने इस संबंध में गोपनीयता बनाई हुई है।  

विज्ञापन


भारतीय सेना ने चीन सीमा से सटे सभी क्षेत्रों में अपना संख्या बल बढ़ा दिया है। इसी क्रम में नेलांग बॉर्डर के निकटम चिन्यालीसौड़ एयरपोर्ट पर भी बीते कुछ दिनों में सेना के हथियारों, वाहनों व जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: भारत-चीन सीमा पर बन रहा उत्तराखंड का सबसे लंबा स्टील पुल
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि आपातकाल स्थिति में उन्हें तत्काल सीमा तक पहुंचाया जा सके। इन सभी तैयारियों के बीच सेना ने अब अपनी संचार सेवा को मजबूत करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के पास दूरभाष केंद्र भी स्थापित करना शुरू कर दिया है।

केबल बिछाकर लाइन चालू की गई

नाम न बताने की शर्त पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सेना ने 45 दिनों की दूरसंचार सेवा लेने के लिए बीएसएनएल कार्यालय देहरादून में धनराशि जमा कराई है। जिस पर बीएसएनएल द्वारा जलविद्युत निगम विश्राम गृह के पास तक केबल बिछाकर लाइन चालू की गई है।

जबकि कृषि विज्ञान केंद्र में दूरसंचार केंद्र स्थापित कर आगे की लाइन बिछाने का कार्य सेना के जवान स्वयं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के चालू होने के बाद सेना को सूचनाओं के आदान प्रदान, इंटरनेट, वाईफाई आदि की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed