फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India-China Border Events Held in Jadung and Nelang Villages Annual Worship of the Jad Community's Deity

भारत-चीन सीमा: जादूंग और नेलांग गांव में आयोजन, जाड़ समुदाय के आराध्य की हुई वार्षिक पूजा और पांडव नृत्य

Wed, 03 Jun 2026 09:33 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 03 Jun 2026 09:33 PM IST
सार

बगोरी गांव के जाड़ समुदाय के लोग रिंगाली देवी की देवडोली के साथ एक दिवसीय प्रवास पर जादूंग और नेलांग पहुंचे। वहां पर पहले नेलांग गांव की देव थात सहित लाल देवता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही पांडवों के अस्त्र और शस्त्रों की पूजा की गई।

विज्ञापन
India-China Border Events Held in Jadung and Nelang Villages Annual Worship of the Jad Community's Deity
नेलांग और जादूंग में आयोजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत-चीन सीमा पर स्थित जादूंग और नेलांग गांव में जाड़ समुदाय के ग्रामीणों के आराध्य लाल देवता की एक दिवसीय वार्षिक पूजा और पांडव नृत्य का आयोजन किया गया। इस मौके पर बगोरी के ग्रामीण अपने पैतृक जादूंग गांव को दोबारा बसता देख भावुक हो उठे। साथ ही उन्होंने जादूंग की तर्ज पर नेलांग को भी दोबारा बसाने की मांग की। कहा कि इस क्षेत्र में इनर लाइन बाध्यताओं को समाप्त किया जाए।

विज्ञापन


बगोरी गांव के जाड़ समुदाय के लोग रिंगाली देवी की देवडोली के साथ एक दिवसीय प्रवास पर जादूंग और नेलांग पहुंचे। वहां पर पहले नेलांग गांव की देव थात सहित लाल देवता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही पांडवों के अस्त्र और शस्त्रों की पूजा की गई। उसके बाद वहां पर पांडव नृत्य का आयोजन किया गया। उसके बाद जादूंग गांव पहुंचकर भी देवथात और भगवती मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना के साथ पांडव नृत्य का आयोजन किया गया। उसके बाद रिंगाली देवी की देवडोली के साथ ग्रामीणों ने पारंपरिक वेषभूशा में वहां रासो-तांदी नृत्य का आयोजन किया। सेना और आईटीबीपी के जवानों ने ग्रामीणों का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जादूंग में बन रहे होमस्टे आदि का अवलोकन किया।
विज्ञापन


Weather News: नौ तपा, उत्तराखंड में चार दिन भी नहीं तपा, इस बार मौसम ने अलग ही रुख अपनाया, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर ग्राम प्रधान रणजीता डोगरा, भवान सिंह राणा, जाड़ भोटिया जन कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, जसपाल रावत ने कहा कि जादूंग गांव को बसाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके तर्ज पर नेलांग गांव को भी दोबारा बसाना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी। लेकिन अभी तक अमल नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने कहा कि अपने पैतृक गांव आने के लिए उन्हें कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। इसलिए इस क्षेत्र को इनर लाइन की बाध्यताओं से मुक्त करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed