फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Independence Day: Indian soldiers hoisted Tricolour on 14 thousand feet high peaks of India China border

स्वतंत्रता दिवस: चीन सीमा की 14 हजार फीट ऊंची चोटियों पर भारतीय जवानों ने शान से फहराया तिरंगा

Sun, 15 Aug 2021 04:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला(पिथौरागढ़) 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला(पिथौरागढ़)  Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Aug 2021 04:18 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 वाहिनी एसएसबी ने मित्र राष्ट्र नेपाल के पुलिस व एपीएफ के जवानों को भी मिष्ठान वितरण किया।

विज्ञापन
Independence Day: Indian soldiers hoisted Tricolour on 14 thousand feet high peaks of India China border
चीन सीमा पर तिरंगा फहराते जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीआरओ के चीफ इंजीनियर एमएएनवी प्रसाद ने चीन सीमा से सटे आदि कैलाश पर्वत के पास ज्योलीकांग में 14353 फीट की ऊंचाई पर ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही वहां उपस्थित बीआरओ, सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ राष्ट्रगान के बाद भारत माता के जयकारे लगाए। उन्होंने सभी देशवासियों को आजादी के उत्सव की शुभकामनाएं दी। उधर, बीआरओ के अधिकारियों ने धारचूला के अन्य पोस्ट कुटी(12303फिट), गुंजी(10400), छियालेख(10990) और मुनस्यारी के लास्पा में ध्वजारोहण  कर आजादी की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस 2021: देशभक्ति के रंग में रंगी देवभूमि, ऐसे मनाया आजादी का जश्न, तस्वीरें...
विज्ञापन


बीआरओ के कमांडर कर्नल एनके शर्मा ने कहा कि आजादी का 75वां वर्ष इस साल अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। 765 बॉर्डर रोड टास्क फोर्स (बीआरटीएफ) द्वारा सीमांत के आठ स्थान धारचूला, अस्कोट, छियालेख, गुंजी, कुटी, ज्योलीकांग और मुनस्यारी के लास्पा (10500 फीट) में ध्वजारोहण के साथ-साथ पौधरोपण कर मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेगा निशुल्क मोबाइल टेबलेट, पढ़ें सीएम की अन्य घोषणाएं...

कर्नल एनके शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से ही सीमांत के युवाओं में देश प्रेम की भावनाओं को बल मिलेगा और स्थानीय लोगों को आजादी में शहीदों की जीवनी का ज्ञान भी होगा। 

नेपाल के जवानों को भी दी मिठाई

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देश पर इंस्पेक्टर मान सिंह के नेतृत्व में मित्र राष्ट्र नेपाल के पुलिस व एपीएफ के जवानों को भी मिष्ठान वितरण किया गया। वहीं, नेपाल के जवानों ने एसएसबी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

वहीं, सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारियों व जवानों ने चीन सीमा क्षेत्र की सभी पोस्टों पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान किया गया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम के द्वारा चीन सीमा क्षेत्र में रह रहे स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। धारचूला विधायक हरीश धामी और उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने रं पुस्तकालय का उद्घाटन कर सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed