फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Independence Day 2020 In Uttarakhand: Chief Minister Trivendra Singh Rawat hoisted tricolor flag in Gairsain, many announcements

Independence Day 2020: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण में फहराया तिरंगा, दी करोड़ों की सौगात

Sat, 15 Aug 2020 02:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गैरसैंण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गैरसैंण Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Aug 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2020 In Uttarakhand: Chief Minister Trivendra Singh Rawat hoisted tricolor flag in Gairsain, many announcements
भराड़ीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा - फोटो : File Photo

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराया। उन्होंने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा में तिरंगा फहराया और वीर शहीदों को सलामी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कई विभागीय योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष भी उनके साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भराड़ीसैंण(गैरसैंण) विधानसभा में दो दिन कैंप करने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया। इसके बाद भाजपा कार्यालय में तथा पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन


यहां से मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण गैरसैंण कार्यक्रम में गए। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण का सुनियोजित विकास होगा। गैरसैंण के विकास के रोडमैप के लिए एक कमेटी का गठन होगा। गैरसेंण को ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाना वक्त की जरूरत था। कोविड 19 में सरकार तेजी के साथ कार्य कर रही है। हेल्थ सिस्टम पहले के मुक़ाबले बेहतर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्वतंत्रता दिवस पर गैरसैंण को करोड़ों की सौगात 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण के लिए घोषणा की। गैरसैंण में 50 बेड का जिला अस्पताल बनाया जाएगा। भराड़ीसैंण विधानसभा में मिनी सचिवालय की स्थापना की जाएगी। गैरसैंण में नेटवर्किंग का विस्तारिकरण कराया जाएगा। गैरसैंण में लोक निर्माण विभाग का निरीक्षण भवन 8 कमरों का बनेगा। गैरसैंण ब्लॉक में कोल्ड स्टोरेज एंव फूड प्रोसेसिंग प्लांट बनाया जाएगा। भराड़ीसैंण में ईको पार्क की स्थापना की जाएगी। राजकीय आईटीआई गैरसैंण का भवन निर्माण कराया जाएगा।

इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं के शिलान्यास किया। उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अपराह्न 1:00 बजे कोविड केयर सेंटर भराड़ीसैण का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री आवास भराड़ीसैण में करेंगे।

अगले दिन वे सुबह आठ बजे गांव सारकोट, छानी-कोदियाबगड़, दूधातोली पैदल मार्ग से पेशावर कांड के नायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली जी की समाधि स्थल पर पहुंचेंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जिला पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावित क्षेत्र गलाती, कालिका, धारचूला, बरम का हवाई सर्वेक्षण कर बरम में आपदा प्रभावित राहत शिविरों का निरीक्षण करेंगे। वन विश्राम गृह पिथौरागढ़ में अपराह्न पांच बजे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रात्रि विश्राम पिथौरागढ़ में ही करेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को सुबह 10 बजे देहरादून लौटने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed