फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Independence Day 2020: Cm Trivendra singh rawat greetings to the public

Independence Day 2020: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीरों के बलिदान को याद करते हुए प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Sat, 15 Aug 2020 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Aug 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Indian Independence Day 2020: Cm Trivendra singh rawat greetings to the public
74वां स्वतंत्रता दिवस:मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीरों के बलिदान को याद करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्य और अर्धसैन्य बल के शहीद जवानों और उत्तराखंड राज्य निर्माण के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर परिस्थितियां बहुत अलग हैं। पूरा देश वैश्विक महामारी कोविड-19 से लड़ रहा है।

विज्ञापन

पिछले कुछ समय के दौरान राज्य में कोविड संक्रमण के मामले बढ़े हैं, लेकिन सरकार की तैयारी पुख्ता है। राज्य में सभी जिलों में आईसीयू स्थापित किए जा चुके हैं। राज्य के युवाओं और प्रदेश में लौटे प्रवासियों के लिए सरकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना लाई है। उद्योगों को कई तरह की राहत दी गई हैं। उत्तराखंड में पहली बार किसी सरकार ने रिवर्स माइग्रेशन (पलायन) पर सुनियोजित तरीके से काम शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि राज्य में डबल इंजन का असर साफ देखा जा सकता है। केंद्र सरकार ने लगभग एक लाख करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत की हैं। अधिकांश परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इनमें ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, चारधाम सड़क परियोजना, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, भारतमाला परियोजना, जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना, नमामि गंगे, देहरादून स्मार्ट सिटी आदि प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed