Independence Day 2020: अमर उजाला के साथ मनाएं आजादी का जश्न, ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में ऐसे लें हिस्सा
- भारत माता को अनूठे अंदाज में प्रणाम करने को 11 अगस्त तक ऑनलाइन भेजें अपनी प्रविष्टि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगस्त महीने में आजादी का जश्न और ऊपर से कोरोना का खतरा। लेकिन मायूस होने की जरूरत नहीं है। इस बार अमर उजाला आपके लिए लाया है आजादी के जश्न को घर बैठे ही दोगुना करने का मौका। पिछले वर्षों की अपार सफलता के बाद अमर उजाला इस साल भी स्वतंत्रता दिवस पर मां तुझे प्रणाम अभियान शुरू करने जा रहा है।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और करवाने की जिम्मेदारी को समझते हुए ही अमर उजाला ने इस अभियान के लिए एक डिजिटल मंच तैयार किया है। इस मंच पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनके लिए आप भी अपनी एंट्री 11 अगस्त तक भेज सकते हैं।
इन प्रतियोगिताओं के बहाने आप और आपके बच्चे एक ओर जहां भारत माता के प्रति अपना श्रद्धाभाव प्रकट करेंगे तो दूसरी ओर प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिलेगा।
कौन सी प्रतियोगिताएं और आप कैसे ले सकेंगे इनमें हिस्सा
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
थीम -वीरों को नन्हों का सलाम
आयु वर्ग
-2 से 8 वर्ष तक के बच्चों के लिए
-माताएं अपने बच्चों को अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह से ड्रेसअप कर उनकी तस्वीर https://mtp.amarujala.com/ पर अपलोड कर सकती हैं। 10 बेहतरीन फोटोग्राफ को पुरस्कृत किया जाएगा।
ड्राइंग प्रतियोगिता
थीम -तस्वीर आजादी की
आयु वर्ग
कक्षा 3 से 10 के बच्चो के लिए
-सभी बच्चे प्रतियोगिता थीम के अनुरूप ड्राइंग बना कर विशेष वेबसाइट https://mtp.amarujala.com/ पर अपलोड कर सकते हैं। (चित्र पर नाम, नंबर, क्लास, शहर, तथा ई-मेल पता लिखा हो)। प्रत्येक कक्षा से तीन विजेताओं को चुना जाएगा।
लेखन प्रतियोगिता
थीम - देश के नाम पैगाम
आयु वर्ग
अ - 17 से 22 वर्ष
ब - 23 वर्ष और उससे ऊपर
-प्रतिभागी थीम के अनुरूप स्लोगन अथवा कविता लिखकर https://mtp.amarujala.com/ वेबसाट अपलोड कर सकते हैं। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का हो। दोनों वर्गों से पांच सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
काव्य कैफे (कवि सम्मलेन)
-जरा याद करो कुर्बानी
-14 अगस्त शाम 7 बजे से अमर उजाला द्वारा डिजिटल काव्य कैफे का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के जाने माने कवियों के साथ कुछ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
11 अगस्त तक भेजे प्रविष्टि, 15 अगस्त को जारी होंगे नतीजे
रजिस्ट्रेशन तथा अपनी प्रविष्टियां हमारी वेबसाइट https://mtp.amarujala.com/ पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2020 है। विजेताओं के नाम 15 अगस्त को अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे। साथ ही वेबसाइट पर भी घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी।
राष्ट्र के नाम
-बीते सालों की तरह इस बार भी 15 अगस्त की सुबह 10 बजे पूरे शहर में सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन होगा। फर्क बस इतना होगा कि इस बार हम अपने घरों में परिवार के साथ 52 सेकेंड के लिए खड़े होकर राष्ट्रगान गाएंगे। इस कार्यक्रम के समर्थन में हमारे पाठक https://mtp.amarujala.com/ पर जाकर शपथ लें। कोरोना महामारी काल में हम एकजुट होकर आजादी का पर्व घरों में मनाएंगे।