फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IND W vs SA W Test India Women Won Test Match against South Africa Uttarakhand Sneh Rana played well

IND vs SA: नौ साल की उम्र में खेलना शुरू किया, अब टेस्ट मैच में चला स्नेह राणा का जादू, कोच ने कही ये बात

Tue, 02 Jul 2024 12:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Jul 2024 12:09 AM IST
सार

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच टेस्ट मैच में स्नेह ने पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट चटकाए थे। दूसरी पारी में भी स्नेह ने दो विकेट झटके।

विज्ञापन
IND W vs SA W Test India Women Won Test Match against South Africa Uttarakhand Sneh Rana played well
स्नेह राणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के साथ चल रहे टेस्ट मैच में दूसरे दिन भी उत्तराखंड की स्नेह राणा का जादू चला। बीते रोज एक पारी में आठ विकेट लेकर नया कीर्तिमान स्थापित करने वालीं स्नेह ने सोमवार को भी दो विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के बाद वह देश की दूसरी महिला गेंदबाज हैं, जिन्होंने यह कीर्तिमान बनाया।

विज्ञापन


भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार को टेस्ट मैच संपन्न हुआ। इसमें स्नेह ने पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के आठ विकेट चटकाए थे। दूसरी पारी में भी स्नेह ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन


साथ ही इस मैच में उन्होंने 10 विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाई। दून निवासी स्नेह राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में चार विकेट और 50 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह कारनामा करने वाली वह भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। जबकि, 2014 में अपने डेब्यू वनडे मैच में ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने विकेट चटकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंग लाया अमर उजाला का प्रयास: 16 साल बाद राजू को मिली पुरानी पहचान, खबर पढ़ मिलने पहुंची मां, देखकर हुईं भावुक

स्नेह के कोच नरेंद्र शाह ने बताया, स्नेह ने नौ साल की उम्र से देहरादून में लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब में खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने 2014 में वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया। जून 2021 में इंग्लैंड दौरे के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया।

पाकिस्तान के विरुद्ध खेले गए मैच में स्नेह ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए थे। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने घातक गेंदबाजी की थी। उनके महत्वपूर्ण दो विकेट के दम पर भारत मैच जीत गया था।

हालांकि, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया जीता था, लेकिन स्नेह ने इस मैच में भी दो विकेट लिए थे। इसके अलावा स्नेह डब्ल्यूपीएल में भी गुजरात की उप कप्तान हैं। वह टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं। स्नेह की इस उपलब्धि से घर और दून में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed