फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Increasing dependence on robots: Chaudhary

रोबोट पर बढ़ रही निर्भरता : चौधरी

Fri, 26 Jul 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Increasing dependence on robots: Chaudhary
जेबीआईटी में रोबोटिक्स पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करते आयोजक। - फोटो : VIKAS NAGAR
सेलाकुई। जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छह दिवसीय रोबोटिक्स विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ हो गया। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को ‘रोबोटिक्स प्रोसेस ऑटोमेशन यूजिंग यूआईपाथ’ विषय पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति नरेंद्र एस. चौधरी ने कहा कि वर्तमान की दुनिया तकनीक पर आधारित विज्ञान के सहारे है। रोजाना तकनीक के क्षेत्र में नए शोध हो रहे हैं। ऐसे में आने वाला समय रोबोट का होगा और रोबोट पर निर्भरता बढ़ेगी। कार्यक्रम में लीडिंग इंडिया नोएडा के डॉ. सुनीत कुमार गुप्ता, डॉ. इंद्रजीत गुप्ता ने विचार रखे। इस मौके पर वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल, रजत सिंघल, निदेशक डॉ. अमित बंसल, डॉ. अनुराग राय, डॉ. विशांत कुमार, मनोज चौधरी, किशोर भट्ट, दीपक अग्रवाल, डॉ. संजीव गिल, लाखन सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह चौहान, डॉ. संदीप चौधरी, धीरज अग्रवाल, वजाहत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed