फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   increase in the pension.

द्वितीय विश्व युद्ध पेंशन धारकों की बढ़ गई पेंशन

Wed, 02 Mar 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Mar 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
increase in the pension.

सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों की विधवाओं की पेंशन में वृद्धि कर दी है। राज्य सरकार ने हजार रुपये पेंशन बढ़ाकर चार हजार मासिक कर दी है।

विज्ञापन


अब तक प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन दी जा रही थी। राज्य सरकार द्वितीय विश्वयुद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों और आश्रितों के 1 सितंबर 2010 से भरण पोषण के लिए पेंशन दे रही है। सरकार के इस निर्णय से 1678 पेंशन धारकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों की पेंशन 6 वर्ष बाद बढ़ाई गई है। लंबे समय से द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों की पेंशन राशि बढ़ाए जाने का प्रस्ताव विचाराधीन था, जिसपर आखिर मुहर लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक कल्याण विभाग की ओर से जारी शासनादेश के तहत हुई वृद्धि फरवरी 2016 से प्रभावी होगी। आदेशों के तहत पूर्व सैनिक या शहीद सैनिक विधवा को हर तीन माह बाद संबंधित पंचायत ग्राम प्रधान से जीवित होने का प्रमाण-पत्र विभाग को देना होगा।

हर 6 माह में एक बार जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लाभार्थी के जीवित होने का उसके आवास पर जाकर भौतिक सत्यापन करेगा।

इतने लाभार्थी हैं प्रदेश में
द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्वसैनिक - 85
शहीद सैनिक विधवाएं - 1593

अलंकृत सैनिकों की जल्द होगी बढ़ोतरी
उल्लेखनीय सेवाओं वाले अलंकृत सैनिकों का वार्षिक अनुदान में वृद्धि के आदेश जल्द जारी होंगे। अब तक अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम), परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) के लिए 500, 700 और 300 रुपये वार्षिक मिलता है।


इसमें कई गुणा वृद्धि किए जाने के लिए सैनिक कल्याण मंत्री का अनुमोदन मिल चुका है, लेकिन प्रस्ताव पर वित्तीय सहमति नहीं मिली है।

वीएसएम का 10 हजार रुपये, एवीएसएम को 15 हजार और पीवीएसएम को 25 हजार किया जाना प्रस्तावित है। जबकि सेना पदक उल्लेखनीय सेवाओं को भी वार्षिक सम्मान राशि दी जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed