फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Increase in cases of vomiting, diarrhea and fever

Dehradun News: पीएचसी कालसी में उल्टी-दस्त और बुखार के बढ़े मरीज

Thu, 19 Jun 2025 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Increase in cases of vomiting, diarrhea and fever
मौसम में परिवर्तन के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल में रोजाना 130 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से 70 मरीज उल्टी, दस्त, पेट में दर्द, बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं। 30 मरीज गले में दर्द और खराश की परेशानी बता रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी में आमतौर पर 80 से 100 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए आते हैं। लेकिन, गर्मी और उमस के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन दिनों पेट के संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। अधिक ठंडा पानी पीने से लोगों का गला भी खराब हो रहा है। सबसे अधिक संख्या उल्टी-दस्त और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों की है।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप उनियाल ने बताया कि उल्टी-दस्त और बुखार के सभी मामले सामान्य पेट के संक्रमण के हैं। बताया कि अधिकतर मरीजों को दवाइयों के सेवन से आराम मिल रहा है। शरीर में पानी की कमी होने पर ही कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है।उन्होंने बताया कि पेट संबंधी संक्रमण दूषित खाने-पीने की वस्तुओं से होता है। गर्मी और बरसात में फिल्टर या उबालकर ठंडा किया हुआ पानी पीना चाहिए। अधिक ठंडा पानी पीने से बचना है। बाहर बने खाद्य पदार्थों जैसे फास्ट फूड का बिल्कुल भी सेवन न करें। घर का बना हल्का और सुपाच्य भोजन ही सेहत के लिए सबसे ठीक होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed