{"_id":"631c202413dd9e2bb364a9f0","slug":"income-tax-team-returned-after-46-hours-from-rajasthan-minister-rajendra-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Income Tax Raids: राजस्थान के गृह राज्य मंत्री के घर से 46 घंटे बाद लौटी टीम, कोठी और फ्लोर मिल पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Income Tax Raids: राजस्थान के गृह राज्य मंत्री के घर से 46 घंटे बाद लौटी टीम, कोठी और फ्लोर मिल पर मारा छापा
Sat, 10 Sep 2022 11:08 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा।
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:08 AM IST
सार
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव की आवास विकास कॉलोनी स्थित कोठी व रुद्रपुर रोड पर स्थित यादव फूड प्रोडक्ट पर आयकर टीम ने छापा मारा था। यह कार्रवाई लगातार 46 घंटे तक चली। इस दौरान अधिकारी कोठी व मिल के अंदर डटे रहे।
विज्ञापन
आयकर टीम
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के घर से 46 घंटे बाद आयकर टीम लौटी। अधिकारियों ने करीब 46 घंटे तक किसी को भी मंत्री के घर से बाहर नहीं निकलने दिया था जबकि जांच के दौरान फ्लोर मिल में काम जारी रहा।
विज्ञापन
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव की कोठी व फ्लोर मिल पर पड़े आयकर के छापे के बाद शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अधिकारी लौट गए। बता दें कि बुधवार सुबह सात बजे कई आयकर अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव की आवास विकास कॉलोनी स्थित कोठी व रुद्रपुर रोड पर स्थित यादव फूड प्रोडक्ट पर छापा मारा था। यह कार्रवाई लगातार 46 घंटे तक चली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...नई परेशानी: Uksssc की पांच परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब 52 हजार युवाओं को दोबारा करनी होगी परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
इस दौरान अधिकारी कोठी व मिल के अंदर डटे रहे। इस दौरान मंत्री पुत्र मधुर यादव, भाई विजय पाल यादव, भतीजे आदेश व अभिषेक व इनके परिजनों में से किसी को बाहर नहीं आने दिया गया। हालांकि दिन में अधिकारियों का खानपान लेकर वाहन आते-जाते रहे। छापे की कार्रवाई को लेकर मीडिया कर्मियों को किसी तरह की सूचना उपलब्ध नहीं हो सकी।