फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Income tax submit shocking report in uttarakhand

उत्तराखंड: लोगों ने जमा करा दिया इतना इनकम टैक्स, देखकर हैरानी में पड़े अधिकारी

Wed, 21 Mar 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Income tax submit shocking report in uttarakhand
आयकर विभाग

इस बार उत्तराखंड में इतने लोगों ने इनकम टैक्स जमा कराया कि सर्वे देखकर अधिकारी भी हैरानी में पड़ गए।

विज्ञापन


उत्तराखंड वासियों ने इस साल अब तक 10,300 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स जमा करा दिया है। आयकर विभाग को उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक 11 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

खास बात यह है कि इस साल करदाताओं की संख्या में एक लाख तीन हजार 881 का इजाफा हो चुका है। उम्मीद है कि 31 मार्च तक यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा। पहली बार आयकर विभाग ने समाज के अलग-अलग तबकों में आयकर रिटर्न जमा कराने के लिए अभियान चलाया है।
विज्ञापन

 

Income tax submit shocking report in uttarakhand
बुधवार को आयकर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड के लोगों में गत वर्षों के मुकाबले इस बार आयकर रिटर्न जमा कराने को उत्साह दिखा है।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष प्रदेशभर से पांच लाख 17 हजार 940 लोगों ने आयकर जमा किया था। इस साल वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले तक इनकी संख्या छह लाख 21 हजार 821 पहुंच चुकी है। इस साल अभी तक करदाताओं की संख्या में एक लाख तीन हजार 881 का इजाफा हो चुका है।

गत वर्ष प्रदेशभर से दस हजार करोड़ रुपये का टैक्स राजस्व एकत्र हुआ था। इस साल यह आंकड़ा बढ़कर अभी तक 10,300 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। 31 मार्च तक यह आंकड़ा 11 हजार करोड़ पार कर जाएगा।

यानी इस साल आयकर विभाग से एक हजार करोड़ का अतिरिक्त राजस्व एकत्र हुआ है। प्रमोद कुमार गुप्ता के मुताबिक, नॉन कारपोरेट सेक्टर से टैक्स रेवेन्यू में इजाफा हुआ है। इस सेक्टर में 16.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कारपोरेट सेक्टर में भी 6.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
 

22 सर्वे से पकड़ा 33.61 करोड़ का काला धन

Income tax submit shocking report in uttarakhand

22 सर्वे से पकड़ा 33.61 करोड़ का काला धन
आयकर विभाग ने इस साल गत वर्षों के मुकाबले सर्वेक्षण में भी काफी काम किया है। प्रदेशभर में 22 सर्वेक्षण पांच माह के भीतर किए गए हैं। इनमें से 12 सर्वेक्षण देहरादून और 10 सर्वे हल्द्वानी क्षेत्र में किए गए। आयकर विभाग के मुताबिक, इन सर्वे से कुल 33.61 करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ में आई है। इससे करीब दस करोड़ रुपये का टैक्स आया, जिसमें से चार करोड़ जमा हो चुका है। बाकी छह करोड़ भी जल्द जमा हो जाएगा।

लोगों के बीच बढ़ाई जागरुकता
आयकर विभाग ने पहली बार आयकर रिटर्न जमा कराने के लिए अभियान चलाया है। खुद मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने चिकित्सकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के अलावा समाज के अलग-अलग तबकों के बीच आयकर विवरणी दाखिल करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इसके निश्चित तौर पर अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

दस लाख से अधिक अनसिक्योर्ड लोन पकड़ा जाएगा
आयकर विभाग इन दिनों इनकम टैक्स रिटर्न के वेरिफिकेशन में जुटा है। विभाग के पास कंप्यूटर असिस्ड स्क्रूटनी सिस्टम है, जिसमें दस लाख रुपये से अधिक अनसिक्योर्ड लोन आइडेंटिफाई हो जाता है। आयकर विभाग की सलाह है कि अगर ऐसा कोई लोन किसी ने लिया है तो वह अपनी आईटीआर में इसे जरूर दिखाए। नहीं तो उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed