{"_id":"633fecce145c6940bb2853ec","slug":"income-tax-raid-in-coca-cola-warehouse-kichha-udham-singh-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raid In Coca-Cola Warehouse: किच्छा में कोका कोला के गोदाम पर इनकम टैक्स ने मारा छापा, पुलिस बल रहा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raid In Coca-Cola Warehouse: किच्छा में कोका कोला के गोदाम पर इनकम टैक्स ने मारा छापा, पुलिस बल रहा तैनात
Fri, 07 Oct 2022 03:00 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 07 Oct 2022 03:00 PM IST
सार
आज शुक्रवार को इनकम टैक्स की दिल्ली से आई टीम ने कोका कोला के गोदाम में छापा मारा। कोका कोला का किशनपुर में एक विशाल गोदाम है, जहां पर बरेली के परसाखेड़ा से कोका कोला के उत्पाद आकर स्टॉक किए जाते हैं। इसके बाद यह माल उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई होता है।
विज्ञापन
छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किच्छा के किशनपुर में कोका कोला के गोदाम में शुक्रवार को इनकम टैक्स ने छापा मारा। छापा पड़ते ही यहां हड़कंप मच गया। इस दौरान इनकम टैक्स के अधिकारियों ने किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
कोका कोला का किशनपुर में एक विशाल गोदाम है, जहां पर बरेली के परसाखेड़ा से कोका कोला के उत्पाद आकर स्टॉक किए जाते हैं। इसके बाद यह माल उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई होता है। आज सुबह इनकम टैक्स की दिल्ली से आई टीम ने यहां पर छापा मारा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Bobby Kataria: दिल्ली से अपने साथ 11 वकीलों को लेकर पहुंचा यूट्यूबर, सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत
विज्ञापन
कोका कोला के लखनऊ, शाहजहांपुर, परसाखेड़ा और किच्छा गोदाम में इनकम टैक्स ने दबिश दी। इसका मालिक बैंगलोर का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।