फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Income tax department team caught 27 lakh rupees before lok sabha elections 2019

चुनाव से पहले फॉर्चूनर गाड़ी से 27 लाख की नकदी बरामद, आयकर विभाग की टीम ने की जब्त

Fri, 22 Mar 2019 11:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Income tax department team caught 27 lakh rupees before lok sabha elections 2019
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

लोकसभा चुनाव में धन बल का प्रयोग रोकने के लिए निर्वाचन आयोग की स्थैतिक निगरानी टीम (स्टेटिक सर्विलांस टीम) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार रात को देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर लालतप्पड़ के पास चेकिंग के दौरान टीम ने फॉर्चूनर गाड़ी से 27 लाख की नकदी बरामद की है।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने मौके पर नकदी जब्त कर जांच शुरू कर दी है। 10 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू के बाद चार जिलों में अब तक 57.33 लाख रुपये की नकदी पकड़ी जा चुकी है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात 12 बजे स्टेटिक सर्विलांस टीम के प्रभारी दिनेश दत्त रतूड़ी की अगुवाई में टीम ने लालतप्पड़ के पास वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान ऋषिकेश से देहरादून की ओर आ रही फॉर्चूनर गाड़ी संख्या यूके 04 बीपी-0111 की तलाशी ली। गाड़ी से 27 लाख रुपये की नकदी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में सवार श्यामपुर निवासी सुभाष नेगी व चालक सुरजीत से जब नकदी के बारे में दस्तावेज मांगे गए थे, तो वे टीम को कोई सबूत नहीं दिखा पाए। टीम ने 27 लाख रुपये की रकम डोईवाला थाना में जमा कराई।

पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दी। आयकर अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर नकदी जब्त कर जांच शुरू कर दी है। स्टेटिक सर्विलांस टीम व पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सुभाष नेगी का कहना था कि पैसा शराब का है।

लेकिन इसके कोई साक्ष्य नहीं दे पाए। आचार संहिता लागू होने के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से गठित टीमों ने देहरादून, ऊधमसिंह नगर, चंपावत व हरिद्वार जिला में 22 मार्च तक 57 लाख 33 हजार 150 रुपये की राशि चेकिंग के दौरान बरामद की है। 

जिला                         पकड़ी गई नकदी 
देहरादून                     27 लाख 
ऊधमसिंह नगर            25 लाख 75 हजार 200
चंपावत                     एक लाख 18 हजार 950
हरिद्वार                     तीन लाख 39 हजार 

नोट-10 मार्च से आचार संहिता लागू होने के बाद की गई कार्रवाई में जब्त नकदी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed