फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   income tax department start inquiry of big transaction in bank.

बैंकों में कालाधन सफेद बनाने वालों पर वार, बड़े लेनदेन की जांच हुई शुरू

Thu, 15 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
income tax department start inquiry of big transaction in bank.
बैंकों ने की नई करेंसी की सौदेबाजी - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड के रुद्रपुर और आसपास के विभिन्न बैंकों की दस शाखाओं में कमीशन लेकर नई करेंसी की सौदेबाजी की परतें अब खुलने वाली हैं। आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार से बैंकों में एक करोड़ रुपए के आदान-प्रदान की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद असिस्टेंट डायरेक्टर इनकम टैक्स (जांच) कुमाऊं मंडल ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पहले चरण में एक करोड़ के आदान-प्रदान की जांच शुरू हो गई है। दूसरे चरण में 50 लाख के लेनदेन की जांच होगी।

विज्ञापन

गड़बड़ी की आशंका वालों बैंकों पर एजेंसियों की नजर

income tax department start inquiry of big transaction in bank.
बैंकों के बाहर अभी भी लंबी लाइन लग रही है।

नोटबंदी के बाद से बैंकों और एटीएम के बाहर लगी लोगों की लंबी कतारों और रुद्रपुर में 12 दिसंबर को गदरपुर तहसील के दो युवकों के पास से दस लाख रुपए की नई करेंसी बरामद होने के बाद से खुफिया विभाग सतर्क है।

आईबी की टीम ने जब आरोपियों से गहन पूछताछ की। तब कई बैंकों की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई। राज्य सतर्कता एजेंसियों ने भी रुद्रपुर के उन बैंकों पर अपनी निगाह पैनी कर दी है, जिन पर पहले से ही गड़बड़ी की आशंका थी।

एक करोड़ का लेनेदेन करने वालों की जानकारी जुटा रहा विभाग

income tax department start inquiry of big transaction in bank.
income tax - फोटो : income tax

उधर, असिस्टेंट डायरेक्टर इनकम टैक्स (जांच) कुमाऊं मंडल लोकेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग अभी उन बैंकों से यह जानकारी जुटा रहा है कि सीधे तौर पर एक करोड़ रुपए का आदान-प्रदान कितने लोगों ने किया है। दूसरे चरण में 50 लाख रुपये के लेनदेन की जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इससे जहां बैंकों की स्थिति स्पष्ट होगी, वहीं रकम लेने वाले व्यक्ति का भी चेहरा सामने आएगा। इसमें पहली कार्रवाई सीधे तौर पर बैंकों पर ही होगी। उसके बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन

RBI ने चिन्हित बैंक शाखाओं से CCTV फुटेज मांगे 

income tax department start inquiry of big transaction in bank.
RBI

नैनीताल जिले में संचालित कई बैंकों की शाखाएं कमीशन लेकर पुराने नोटों की अदला-बदली करने के संदेह के दायरे में हैं। आरबीआई ने सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। फुटेज देखने पर थोड़ी भी गड़बड़ी प्रतीत होने पर आरबीआई की टीम यहां आकर जांच करेगी। इधर, शहर में 500 एवं 1000 के पुराने नोट 30 प्रतिशत तक कमीशन लेकर बदलवाने वाले दलाल सक्रिय होने की चर्चा है।

जिले भर में विभिन्न बैंकों की 253 शाखाएं हैं। इनमें से कुछ बैंकों की शाखाओं में पुराने नोटों की अदला-बदली करने की सूचनाएं आरबीआई को मिली हैं। इस पर आरबीआई ने चिह्नित बैंक शाखाओं से सीसीटीवी फुटेज मंगाए हैं।

इन सीसीटीवी फुटेज को आरबीआई के अधिकारी देखेंगे तथा उसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी प्रतीत होने पर उस बैंक की जांच की जाएगी। इससे कई बैंकों की शाखाओं के कर्मचारियों में खलबली मची है। चर्चा है कि कुछ बैंकों में पुराने बड़े नोट 30 प्रतिशत तक कमीशन लेकर बदले जा रहे हैं। इस काम को कुछ दलाल अंजाम दे रहे हैं, जिनकी कुछ बैंकों में उसके मैनेजर और कर्मचारियों से अच्छी सेटिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed