फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Incident Coronavirus in Uttarakhand latest update today: Cm Trivendra Singh Rawat Released Video Message

Corona in Uttarakhand: 50 साल से अधिक के लिए घातक है कोरोना, सीएम ने जारी किया वीडियो संदेश

Tue, 06 Oct 2020 10:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Oct 2020 10:36 PM IST
सार

  • वीडियो संदेश से विश्लेणात्मक अध्ययन के तथ्यों की दी जानकारी
  • कहा, कोरोना से मारने वाले 50 पार व गंभीर रोगों से ग्रस्त लोग 

विज्ञापन
Incident Coronavirus in Uttarakhand latest update today: Cm Trivendra Singh Rawat Released Video Message
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण 50 साल से अधिक की आयुसीमा वालों के लिए बेहद घातक है। ये संक्रमण उन लोगों के लिए जानलेवा है जो पहले से ही गंभीर रोगों से ग्रस्त हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग के कराए गए विश्लेषणात्मक अध्ययन के आधार पर दी। उन्होंने अध्ययन के तथ्यों को सोशल मीडिया पर साझा किया। बाकायदा एक वीडियो संदेश के जरिये उन्होंने प्रदेशवासियों से कोरोना को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि विश्लेषणात्मक अध्ययन में यह तथ्य सामने आया कि प्रदेश में कोविड से उन नागरिकों की अधिक मृत्यु हुई, जो 50 वर्ष से अधिक की आयु सीमा के थे। इनमें से अधिकांश लंबी बीमारियों जैसे मधुमेह, रक्तचाप, कैंसर से ग्रसित थे। अधिकतर मृत्यु उन लोगों की हुई जो कोविड से ग्रसित थे लेकिन उन्होंने कोविड टेस्ट नहीं कराया था, न ही उन्होंने चिकित्सकों से राय ली थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: तीन दिन बाद मिले सबसे कम 338 संक्रमित, आठ मरीजों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ गर्भवती महिलाएं कोविड से संक्रमित होने के बावजूद समय पर अस्पताल नहीं गईं। कुछ कोविड रोगी जिनमें लक्षण नहीं दिखे, वो बताए गए तरीके से दवाओं का सेवन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में बीमारी कभी भी भयानक रूप ले लेती है। इसके बाद चिकित्सा भी प्रभावहीन हो जाती है।

उपचार का विशेष ध्यान रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 साल से ऊपर के व्यक्ति खासकर जो पहले से बीमारी से ग्रसित हैं। अपने उपचार का विशेष ध्यान रखें। कोविड के लक्षण दिखते ही तुरंत जांच कराएं। आवश्यक होने पर घर के अन्य सदस्यों की भी जांच कराएं। कोविड के लक्षण प्रकट होते ही गर्भवती महिलाएं तुरंत चिकित्सालय में अपनी जांच कराएं। उन्होंने लोगों से मृत्यु दर रोकने में सहयोग की अपील की। सावधान किया कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं।

प्रदेश में 15 मार्च से 3 अक्तूबर तक कोरोना की तस्वीर 
- 708369 टेस्ट हो चुके हैं।
- 50,062 कोविड केस आ चुके हैं।
- 41,095 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
- 648 लोगों की अब तक मृत्यु हो चुकी हैं।
- 8076 अभी एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed