Corona in Uttarakhand: तीन दिन बाद मिले सबसे कम 338 संक्रमित, आठ मरीजों की मौत
- कुल संक्रमितों का आंकड़ा 52 हजार पार, 42968 मरीज हो चुके ठीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में तीन दिन के बाद सबसे कम 338 संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि आठ कोरोना मरीजों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 52329 हो गया है, इनमें से 42 हजार 968 मरीज ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को पिछले 24 घंटे में 10758 सैंपल निगेटिव मिले, जबकि 338 लोग संक्रमित मिले। इसी दौरान 600 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इससे पहले दो अक्तूबर को 311 कोरोना मरीज मिले थे।
मंगलवार को देहरादून जिले में सबसे अधिक 123 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 55, ऊधमसिंह नगर में 39, उत्तरकाशी में 32, नैनीताल में 20, पिथौरागढ़ में 20, बागेश्वर में 19, चमोली में नौ, पौड़ी में सात, रुद्रप्रयाग में आठ, टिहरी व चंपावत जिले में तीन-तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए आयुष के क्षेत्र में शोध की जरूरत: कुलाधिपति
वहीं, एम्स ऋषिकेश में दो, दून मेडिकल कॉलेज में एक, सिनर्जी हॉस्पिटल में दो, श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में एक और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में दो मरीजों ने दम तोड़ा है। अब प्रदेश में मरने वालों की संख्या 677 हो गई है
देहरादून जिले में चार नए कंटेनमेंट जोन बने, चार हुए आजाद
देहरादून जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आने के बाद चार नए इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, जबकि पूर्व में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में 14 दिन के एक्टिव सर्विलांस में नया मामला सामने नहीं आने पर उन्हें आजाद कर दिया गया।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम देहरादून के काली मंदिर एन्क्लेव लेन नंबर-5 कांवली, हिमाद्री एवेन्यू लेन नंबर-4 रिंग रोड, 86 नई बस्ती- बलबीर रोड छठपुल वाले पुल के पास, 19/45/2 ईसी रोड मंदिर वाली गली में कोरोना संक्रमित लोग पाए गए। जिसके बाद इन इलाकों को पाबंद कर दिया गया है।
वहीं, आंशिक चमन विहार लेन नंबर-5, न्यू कैंट रोड शक्ति कालोनी निकट आईसीआईसीआई बैंक, नया गांव विजयपुर हाथीबड़कला वार्ड नंबर-2 14 बीघा और नगर पालिका मसूरी के आईटीएम लंढौर कैंट में नया मामला सामने नहीं आने पर पाबंद से आजाद कर दिया गया है।
वहीं, डीएम ने बताया कि अस्पतालों में 161 आईसीयू बेड खाली हैं। 1918 लोगों का फोन के जरिए सर्विलांस किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का न पहनने पर 145 लोगों का चालान किया गया।