{"_id":"5860917e4f1c1b8640eeb67c","slug":"inauguration-of-winterline-festival-in-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपकंपती ठंड के बीच मसूरी विंटर कार्निवाल का शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपकंपती ठंड के बीच मसूरी विंटर कार्निवाल का शानदार आगाज
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
Updated Mon, 26 Dec 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
harish rawat
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपकंपाती ठंड के बीच रविवार को मसूरी विंटर कार्निवाल का शानदार आगाज हुआ। सीएम हरीश रावत ने विटंर कार्निवाल का आसमान में गुब्बारे उड़ाकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ की थाप से मालरोड पर लोक संस्कृति जीवंत हो उठी। कार्निवाल की पहली सांस्कृतिक संध्या में देर रात तक प्रीतम भरतवाण के जागरों की धूम रही। देहरादून के हिल फाउंडेशन ग्रुप के बाल कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
रविवार दोपहर में हल्की बूंदाबांदी और ठंड के बीच विंटरलाइन कार्निवाल की सांस्कृति यात्रा निकाली गई। इसमें उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान के लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में लंढौर से लेकर गांधी चौक तक अपनी संस्कृति पेश की। तिब्बती छात्रों का याक नृत्य की भी धूम रही। इसके बाद सीएम हरीश रावत ने विंटरलाइन कार्निवाल का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की वेशभूषा और आभूषण की अपनी ही महत्ता है। उन्होंने होटल एसोसिएशन और व्यापारियों से आहृवान किया कि पहाड़ के व्यंजनों को सैलानियों को परोसा जाए। इस दौरान उन्होंने 150 करोड़ की लागत से रोपवे और गनहिल के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया। उन्होंने छह साल से निर्माणाधीन संयुक्त चिकित्सालय के निर्माण में आ रही दिक्कतों के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।
सीएम रावत ने पालिकाध्यक्ष मल्ल से कहा कि वे निगम को प्रस्ताव भेजे। मसूरी को निगम का दर्जा दिया जाएगा। निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से पहुंचे सीएम ने गांधी चौक से पंडाल तक पैदल ही सफर तय किया।
इस मौके पर डीएम रविनाथ रमन, पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, संदीप साहनी, आरएन माथुर, सूरत सिंह कंडारी, जसबीर कौर, सतीश ढौंडियाल, अनुज गुप्ता, शिवानी भारती, रामप्रसाद कवि, सुभाषिनी बर्त्वाल, भरोसी रावत आदि मौजूद रहे।