{"_id":"658f16798aff2458d3087c1d","slug":"in-vikasnagar-area-girl-students-are-coming-to-schools-dehradun-news-c-5-1-drn1032-317907-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजाब-बुर्का पहनकर स्कूल आ रही छात्राएं : बाल आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजाब-बुर्का पहनकर स्कूल आ रही छात्राएं : बाल आयोग
विज्ञापन
I- बाल आयोग के निरीक्षण में मदरसों और स्कूलों में मिली थीं कमियां
I
I
I
I- बाल आयोग कार्यालय में पुलिस, आरटीओ और शिक्षा विभाग हुए उपस्थितI
विकासनगर क्षेत्र में स्कूलों में छात्राएं हिजाब, बुर्का आदि पहनकर आ रही हैं। स्कूलों में वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की सही व्यवस्था नहीं है। हाईवे पर स्कूल का मुख्य द्वार खुलता है, जिससे बच्चों को हमेशा जान माल का खतरा बना रहता है। ये बातें बाल आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना के निरीक्षण में निकलकर आईं। इस संबंध में शुक्रवार को उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के कार्यालय में पुलिस, आरटीओ, शिक्षा विभाग और बीईओ की बैठक में बाल आयोग ने कार्यवाही के लिए निर्देश दिया।
आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने स्कूलों का भ्रमण व औचक निरीक्षण किया था। वहां पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। बच्चों को सुरक्षित वाहन तक पहुंचाने की सही व्यवस्था नहीं थी। मदरसों में बच्चों को जमीन पर बैठाया गया था। डॉ. गीता खन्ना ने विद्यालय में रैम्प, बस व वैन आदि के निरीक्षण के दौरान इस तमाम कमियों पर विभाग का ध्यान आकर्षित किया था। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार को स्थलीय निरीक्षण करने के साथ सभी शिक्षा संस्थाओं के साथ एक बैठक करने के लिए निर्देश दिया है।