फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In view of the increasing wildlife hunting, conservator and DFO visited sensitive areas.

वन संरक्षक ने किया संवेदनशील इलाकों का दौरा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
In view of the increasing wildlife hunting, conservator and DFO visited sensitive areas.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के बीच हुए वन्यजीवों के शिकार को कई घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शिवालिक वन संरक्षक ने डीएफओ के साथ आशा रोड़ी, मल्हान और झाझरा समेत कई संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान वन संरक्षक पीके पात्रों ने अधिकारियों, कर्मचारियों से वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी लेने के साथ ही उन्हें कई हिदायत भी दी। वन संरक्षक पात्रो ने अफसरों व कर्मचारियों से साफ शब्दों में कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा सिर्फ प्राथमिकता पर होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। कहा कि शिकारियों पर पैनी नजर रखी जाए। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने के साथ ही शिकारियों पर पैनी नजर रखी जाए । निरीक्षण के दौरान वन संरक्षक पात्रो ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे तमाम कार्यक्रमों की भी जानकारी अधिकारियों से ली। इसके साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर विभाग के ओर किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान ने वन संरक्षक पात्रो को वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी देने के साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम समेत अन्य कारणों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed