फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   in uttarakhand teacher and principal post on sale

खुलासाः उत्तराखंड में लगती है टीचर और प्रिंसिपल की बोली, लाखों में है दाम

Thu, 20 Apr 2017 03:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Apr 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
in uttarakhand teacher and principal post on sale
- फोटो : Demo pic

प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में टीचरों की नियुक्तियों में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ है।

विज्ञापन


खबर है कि टीचर बनने के लिए 10 से 15 लाख और प्रिंसिपल के लिए 25 लाख रुपये तक की बोली लगी। नौकरी में पैसों की बोली से पात्र अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ और अपात्र अभ्यर्थी नौकरी पा गए।

शिक्षा विभाग में नौकरी के लिए कई लोग न सिर्फ फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर अभ्यर्थी नौकरी पा गए बल्कि पैसों का लेनदेन भी खूब चला।

गुपचुप तरीके से चहेतों की नियुक्ति

in uttarakhand teacher and principal post on sale
पैसा - फोटो : Today City

बताया गया है कि पैसा न देने वाले अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक गदरपुर ऊधमसिंह नगर के एक स्कूल में टीचरों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाने के बाद अभ्यर्थियों को न बुलाकर गुपचुप तरीके से चहेतों को नियुक्ति दे दी गई।

वहीं दूसरी ओर दून में कार्यरत शिक्षा विभाग के एक बाबू पर आरोप है कि उसने वर्ष 2008 से 2012 तक फर्जी मार्कशीट बनवाकर कई टीचरों की नौकरी लगाई है।

आरोप यह है यह व्यक्ति नौकरी के लिए 70 फीसदी धनराशि पहले और 30 फीसदी नौकरी लगने के बाद लेता रहा है। इसने अशासकीय स्कूलों में टीचरों को नौकरी दिलाई है, जो फर्जी अंक पत्र बनाने से लेकर नौकरी दिलाने तक का ठेका लेता रहा है। ऋषिकेश देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने शिक्षा महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा से इस पूरे मामले की लिखित शिकायत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थापक की बेटी हेडमास्टर 

in uttarakhand teacher and principal post on sale
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो

दून के एक स्कूल में व्यवस्थापक की बेटी अशासकीय स्कूल की हेडमास्टर बनी है। खबर है कि वह पिछले एक साल से स्कूल छोड़ अमेरिका में है।

इसके बावजूद विभाग की ओर से हर माह उसका वेतन जारी हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला है, इसके बावजूद वह मामले को दबाए हुए हैं।

लीपापोती में लगे अधिकारी 
टीचरों की नियुक्तियों में फर्जीवाड़े पर अब तक दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई है। कार्रवाई हो भी भला कैसे। विभागीय अधिकारी खुद मामलों की जांच कर पूरे प्रकरण की लीपापोती में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed