फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the wheelchair IPL, Uttarakhand wheelchair team won

क्रिकेट : मुंबई को हराकर उत्तराखंड व्हीलचेयर टीम ने जीता खिताब

Mon, 24 Jun 2024 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
In the wheelchair IPL, Uttarakhand wheelchair team won
Iदिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की ओर से दिल्ली में आयोजित हुआ व्हीलचेयर आईपीएलI
विज्ञापन




दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की ओर से दिल्ली में आयोजित व्हीलचेयर आईपीएल में उत्तराखंड व्हीलचेयर टीम ने फाइनल में मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।

दिल्ली के द्वारका ग्लोबल स्कूल में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई टाइटंस की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने 14 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच मुंबई की टीम के शाहिद अंसारी को चुना गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश शर्मा, महामंत्री उपेंद्र परमार, टीम के कोच विपिन लांबा ने टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iटीम में ये खिलाड़ी रहे शामिलI

उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में कैप्टन मनोज परमार, विकास लांबा, पीएच काशिनाथ, मनू सिंह, हरेंद्र, जमशेर, मोहित, आकाश शामिल रहे।





Iदिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे सरकारI

यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय रमोला ने मांग करते हुए कहा कि सरकार को दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना चाहिए। जीवन यापन के लिए सरकार को इनकी सहायता के लिए भी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed