फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the name of getting a job as a clerk in a renowned

Dehradun News: क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाप पर ठगे छह लाख

Sat, 16 Mar 2024 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
In the name of getting a job as a clerk in a renowned
कोतवाली पुलिस ने नामी प्राइवेट स्कूल में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर युवक और उसकी चाची से छह लाख रुपये ठग लिए। तहरीर में शक्ति विहार विकासनगर निवासी सुजल ने कहा कि आरोपी विशाल चौधरी निवासी डालनवाला ने देहरादून के एक नामी प्राइवेट स्कूल में क्लर्क की नौकरी लगाने के नाम पर उनसे और उनकी चाची प्रीति से छह लाख रुपये ले लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने आरोपी को कॉल लगाई। वह आज कल पर टालने लगा। फिर फोन भी उठाने बंद कर दिए। जब उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि आरोपी ने डालनवाला स्थित किराए के कमरे को खाली कर दिया है। यह भी पता चला है कि आरोपी ने ऑर्डिनेंस फैक्टरी रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर छह अन्य लोगों से भी ठगी की। कहा कि जेवर गिरवी रखकर व ब्याज पर पैसे उठाकर उन्होंने आरोपी को नकद और ऑन लाइन पेमेंट की। आधार कार्ड, पैनकार्ड, राशनकार्ड, मार्कशीट, मूल निवास प्रमाण भी आरोपी ने अपने पास है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed