फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the fake registry case, seven accused were interrogated on judicial remand.

Dehradun News: फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण में सात आरोपियों से न्यायिक रिमांड में हुई पूछताछ

Tue, 19 Dec 2023 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
In the fake registry case, seven accused were interrogated on judicial remand.
I
विज्ञापन

IIक्लेमेंटटाउन में संपत्ति ध्वस्तीकरण मामले में शामिल हैं आरोपी, केपी सिंह की हो चुकी है मौत
I
I

I
Iजिस संपत्ति को ध्वस्त किया उसी की बनाई थी फर्जी रजिस्ट्री
I
I जनवरी 2022 में क्लेमेंटटाउन में एक महिला के संपत्ति को ध्वस्त कर खुर्द-बुर्द कर रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपी सात लोगों को न्यायिक रिमांड में लेकर पूछताछ की गई। एक आरोपी केपी सिंह की मौत हो चुकी है।
I
Iक्लेमेंटटाउन में कुछ भूमाफिया ने एक महिला की संपत्ति को ध्वस्त कर खुर्द-बुर्द कर कर सामान लूट लिया था। उस समय इस प्रकरण में काफी हंगामा हुआ था। तत्कालीन डीजीपी अशोक कुमार ने मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी को सस्पेंड कर जांच हरिद्वार पुलिस को सौंपी थी। प्रकरण ने कुसुम कपूर ने मुकदमा दर्ज करवाया था। प्रकरण में पुलिस ने 12 आरोपियों अमित यादव, मोना रंधावा, सौरभ कपूर, रणदीप रंधावा, नंद किशोर काला, वीर सिंह कश्यप, सन्नी उर्फ शारिक, शोएब अहमद, सूरज क्षेत्री, विशाल भारद्वाज, सिद्धांत अरोडा, सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ ही एक आरोपी कुवंरपाल सिंह के धोखाधड़ी में आरोप पत्र प्रेषित किया था।
विज्ञापन

I
I
I
Iकोतवाली नगर में पंजीकृत फर्जी रजिस्ट्री घोटाले प्रकरण की एसआईटी जांच में प्रकाश में आया कि आरोपी केपी सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना क्लेमेंटटाउन पर पंजीकृत मुकदमा संबंधित संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री की थी। इस तथ्य के आधार पर एसएसपी अजय सिंह ने दोबारा से फाइल खुलवाई और न्यायालय से आदेश प्राप्त के बाद आगे की जांच के लिए फर्जी रजिस्ट्री घोटाले के आरोपी कमल विरमानी, इमरान अहमद, अजय क्षेत्री, रोहिताश सिंह, महेश चंद्र उर्फ छोटू, अजय मोहन पालीवाल, डालचंद का न्यायिक रिमांड लिया है। पुलिस उनसे जेल में पूछताछ कर रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article