{"_id":"68bb51648f9850e0a70e72bb","slug":"in-society-the-status-of-guru-is-above-that-of-parents-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-781689-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में गुरु का दर्जा माता-पिता से ऊपर : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में गुरु का दर्जा माता-पिता से ऊपर : चौहान
Sat, 06 Sep 2025 02:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत शिक्षक रविंद्र सिंह सैनी को सम्मानित करते विधायक मुन्ना सिंह चौहान और नगर पालिका अध्
शिक्षक दिवस पर नगर पालिका हरबर्टपुर की ओर से शहर के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान और नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी ने 60 शिक्षकों को शॉल, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
देहरादून-पावंटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि आदिकाल से हमारे समाज में गुरु का दर्जा माता-पिता से ऊपर माना गया है। शिक्षक हमारे पूजनीय हैं। आजादी के बाद शिक्षक को कर्मचारी नहीं माना गया। शिक्षक का कार्य सेवा करना माना गया है। नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं।
इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक रविंद्र सिंह सैनी, ताराचंद शर्मा, कालूराम, संयम सिंह कश्यप, कुंवर सिंह रावत, रघुवीर सिंह वर्मा, एके कुशवाह, नरेश कुमार, मधु रावत, सूलचंद, हरिविंद्रर कौर, कुंदन सिंह, महावीर प्रसाद, पीतांबर सैनी, वाणी विलास, शीशपाल सिंह, सुषम अग्रवाल, रजिंद्र कुमार, विक्रम सिंह वर्मा आदि को सम्मानित किया गया।