फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In one and a half month, Doonwals bought two and a half thousand copies of Shri Ramcharitmanas.

Dehradun News: डेढ़ महीने में दूनवालों ने श्रीरामचरितमानस की ढाई हजार प्रतियां खरीदीं

Fri, 19 Jan 2024 03:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
In one and a half month, Doonwals bought two and a half thousand copies of Shri Ramcharitmanas.
I
विज्ञापन

II- पहले हर माह केवल 5-10 प्रतियां ही खरीदी जाती थीं
I
I

I
I- श्रीमद्भगवद्गीता, शिव महापुराण, हनुमान चालीसा की प्रतियां भी बिक रहीं
I
Iअयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का खुमार देशभर में चढ़ा है। उत्सव की तमाम तरह की तैयारियों के साथ ही धर्मग्रंथों की खरीदारी का भी क्रेज बढ़ा है। खासकर श्रीरामचरितमान की खरीदारी में सबसे ज्यादा उछाल है। दूनवासियों ने डेढ़ महीने में ही इसकी ढाई से अधिक प्रतियों को अपना बना लिया है।
I
Iराममंदिर के निर्माण के साथ ही भगवान राम के इतिहास और उनके कार्यों को जानने की उत्सुकता बढ़ी है। इसमें युवा पीढ़ी भी दिलचस्पी दिखा रहा है। लोग व्यक्तिगत पढ़ने के लिए इन किताबों को तो ले ही रहे हैं साथ ही एक-दूसरे को गिफ्ट भी कर रहे हैं। इनमें श्रीरामचरितमानस के साथ ही हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तकें व महाकाव्य शामिल हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iबाजार में श्रीरामचरितमानस की प्रति 100 से 2000 हजार रुपये तक में उपलब्ध है। विष्णु पुराण 900 से 2500, श्रीमद्भगवद्गीता 2500 तक व हनुमान चालीसा की पुस्तकें 10 से 100 रुपये तक में मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iपहले इनके ग्राहक कम थे
I
I
I
Iपलटन बाजार स्थित जुगलकिशोर भीमसेन सेंटर के मालिक संजीव रस्तोगी ने बताया कि पहले श्रीरामचरितमानस की हर माह पांच से 10 प्रतियां की बिकती थीं। लेकिन, डेढ़ महीने से उनकी दुकान से श्रीरामचरितमानस के 600 बड़े गुटके लोगों ने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए खरीदे। वहीं, भेंट दो हजार से अधिक छोटे गुटके भी बिके। अशोक बुक डिपो के मालिक अशोक रस्तोगी ने बताया कि धार्मिक ग्रंथों की खरीदारी बढ़ने से हमें स्टॉक मेंटेन करने में भी अच्छा लग रहा है।

I
Iतुलसी की माला का स्टॉक खत्म
I
Iपलटन बाजार स्थित पवित्र पूजा स्टोर के स्वामी विकास चांदना ने बताया 22 जनवरी के माहौल में तुलसी की माला की मांग बढ़ गई थी। कुछ दिन से उसका स्टॉक खाली हो गया है। लोग श्रीराम नाम लिखा कुर्ता खूब पसंद कर रहे हैं। जयश्रीराम नाम के भगवा पटकों और झंडों की मांग बढ़ी है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article