फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In Mohanpur Premnagar sub-division of Energy Corporation,

Dehradun News: मोहनपुर प्रेमनगर सब-डिविजन में एक जेई के भरोसे 22 हजार उपभोक्ता

Sun, 24 Sep 2023 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
In Mohanpur Premnagar sub-division of Energy Corporation,
Iकनेक्शन, बिलिंग आदि के लिए उपभोक्ताओं को उठानी पड़ती है परेशानीI
विज्ञापन




ऊर्जा निगम के मोहनपुर प्रेमनगर सब-डिवीजन में 22 हजार उपभोक्ता मात्र एक जेई के भरोसे हैं। इससे उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन से लेकर मीटर लगवाने, पोल, लाइन शिफ्टिंग सहित कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। यहां जेई के दो पद स्वीकृत हैं, लेकिन उपभोक्ताओं की कई बार शिकायत और मांग के बाद भी यहां दूसरा जेई नहीं भेजा जा रहा है।

दरअसल, मोहनपुर डिवीजन के अंतर्गत पहले करीब चालीस हजार उपभोक्ता थे। काफी मांग के बाद ऊर्जा निगम ने मोहनपुर सब-डिवीजन को तोड़कर एक नया सब-डिवीजन गणेशपुर बना दिया। गणेशपुर को सब-डिवीजन बनाने के बाद से यहां एक जेई ही रह गया। जबकि अभी भी यहां उपभोक्ताओं की संख्या करीब 22 हजार है। पोल, लाइन शिफ्टिंग, गलत बिलों को ठीक करना, मीटर बदलना, कनेक्शन देने का काम जेई के जिम्मे होता है। डिवीजन में मात्र एक जेई होने के कारण लोगों को इन कार्यों के लिए जूझना पड़ता है। क्योंकि जेई को बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी देखनी पड़ती है। इसलिए जेई को ऑफिस के साथ ही फील्ड का काम भी देखना होता है। ऐसे में जेई के फील्ड में होने के कारण लोगों को अपने कार्यों के लिए बार-बार ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन






Iसब डिवीजन के लिए दो जेई के पद स्वीकृत हैं। मुख्यालय को कई बार दूसरा जेई भेजने के लिए प्रस्ताव दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक डिवीजन में एक ही जेई तैनात है। इस संबंध में दोबारा से मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। - मोहन मित्तल, अधिशासी अभियंता, मोहनपुर डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

I
I

Iबिजली घर में अधिकतर कार्य ऐसे होते हैं, जो जेई के स्वीकृति के बाद भी होते हैं। डिवीजन में मात्र एक जेई होने के कारण लोगों को अपने कार्यों के लिए बार-बार ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
I

I
I

I- गीता बिष्ट, आरकेडिया
I

I
I

I
I

Iएक जेई होने के कारण लोग बिजली कनेक्शन लेने, बिल ठीक कराने, मीटर लगाने आदि कार्यों के लिए परेशान होते हैं। जेई अधिकांश समय फील्ड में रहते हैं। ऐसे लोगों को जो काम एक दिन में होना चाहिए,वह हफ्तों और महीनों में होता है।

I

Iचंद्रमोहन कोटनाला, मोहनपुर
I

I
I

I
I

Iमोहनपुर सब-डिवीजन में लोगों को काफी परेशानी होती है। दो जेई हों, जिससे कि एक जेई फील्ड में रहें तो दूसरे ऑफिस में। ताकि लोगों को कार्यों के लिए न जूझना पड़े।
I

I
I

Iचिंतामणि श्यामपुरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed