फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In Kolkata, resident doctors went on strike at 9 am

Dehradun News: दून अस्पताल में इमरजेंसी छोड़ सभी व्यवस्थाएं लड़खड़ाईं

Sat, 17 Aug 2024 03:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
In Kolkata, resident doctors went on strike at 9 am
I- रेजीडेंट डॉक्टर की हड़ताल से परेशान रहे मरीज
विज्ञापन

I

I
I

I- ओपीडी बिल्डिंग के सामने तेज बारिश में भी धरने पर बैठे रहे रेजीडेंट डॉक्टरI

सुरक्षा नहीं तो न्याय नहीं.., बहन हम शर्मिदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं... शुक्रवार को दून अस्पताल इन नारों से गूंजा। कोलकाता में महिला डाॅक्टर से दरिंदगी के बाद हत्या के विरोध में सुबह नौ बजे रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। इससे इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर ओपीडी समेत सभी सेवाएं लड़खड़ा गईं। इससे मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ा।



दून अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग के सामने रेजीडेंट डॉक्टर तेज बारिश में धरने पर बैठे रहे। डॉक्टरों का कहना है जब तक महिला डॉक्टर की हत्या के दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक वे धरने पर बैठे रहेंगे। शाम डॉक्टरों ने दून मेडिकल कॉलेज से लालपुल तक कैंडल मार्च भी निकाला। डॉ. आमिर खान (पीजी मेडिसिन) ने बताया कि देहरादून प्रेसीडेंसी डॉक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले कार्य बहिष्कार किया गया। पीजी डॉ. दिव्यांशु ने कहा कि कोलकाता की घटना पहली नहीं है, इससे पहले भी निर्भया, अंकिता हत्याकांड जैसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। जब तक अपराधियों को सजा देकर उदाहरण पेश नहीं किया जाता तब तक भारत की कोई भी बेटी सुरक्षित नहीं होगी।
विज्ञापन


डॉ. महिमा रावत, डॉ. बबीता, डॉ. अनुकृति ने कहा, दून अस्पताल में चेंजिंग रूम की व्यवस्था नहीं है। गार्ड्स पर्याप्त नहीं हैं। पुलिस चौकी तो है, लेकिन पुलिस रहती नहीं। आंदोलन में मोसिम, दिव्या, कमल किशोर, इसराल, रुकसार, चंडिका, अनुकृति, बबीता, सबा, मानसी, हेमंत, त्रिलोक, परली, निधि, मेधा, आसना पंत, पूजा, नंदना, मधुरिका, दिव्या, कार्तिक, नितेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iदून अस्पताल में 2363 रही ओपीडीI



दून अस्पताल में डॉक्टरों के धरने पर जाने से डॉक्टरों की कमी रही, लेकिन मरीजों की संख्या पर कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित रहीं। 2363 मरीज ओपीडी में पहुंचे।




Iआद बंद रहेगी ओपीडीI

शनिवार को प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ से जुड़े डॉक्टर, फार्मासिस्ट एसोसिएशन से संबद्ध कर्मचारियों के अलावा निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स भी हड़ताल पर रहेंगे। इससे निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य बहिष्कार के दौरान आपातकालीन सेवाएं, पोस्टमार्टम तथा वीआईपी ड्यूटी सुचारू रहेंगी। ओपीडी बंद रहेगी।






Iपटेलनगर में निकाला मार्चI



पटेलनगर में एसजीआरआर रेजीडेंट, पैरामेडिकल, इंटर्न व अंडरग्रेजुएट कोर्स के छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान डॉ. सुशील ओझा, डॉ. एएन सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed