फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In front of Education Minister crowd shouted with police officer search for accused

कुंडेश्वरी चौकी मामला: मंत्री के सामने दरोगा से हाथापाई के आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Thu, 28 Mar 2019 11:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 28 Mar 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
In front of Education Minister crowd shouted with police officer search for accused
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

काशीपुर में कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी से हाथापाई करने, सरकारी कामकाज में बाधा डालने और चुनाव आचार संहिता की अवहेलना करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आठ टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। मामले में चौकी प्रभारी अर्जुन गिरि की तहरीर पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे समेत 20 लोगों के खिलाफ नामजद और 100 से 125 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते मंगलवार को चार नामजद आरोपियों बलविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, मंगा सिंह और विंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


26 मार्च की सुबह कुंडेश्वरी पुलिस ने ग्राम जुड़का में अवैध खनन करने के आरोप में चार डंपरों को सीज किया था। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों खनन कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों ने प्रदेश के शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को कुंडेश्वरी पुलिस चौकी का घेराव किया था। खनन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने चौकी प्रभारी अर्जुन गिरि पर गंभीर आरोप भी लगाए। इस दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने चौकी प्रभारी के साथ अभद्रता, धक्का मुक्की और हाथापाई भी की। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की आठ टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों ने टांडा उज्जैन निवासी एक नामजद उद्यमी समेत ग्राम गुलाजरपुर, जुड़का, पच्चावाला, गढ़ीनेगी, कुंडेश्वरी, मानकी फार्म स्थित आरोपियों के घरों पर दबिश दी। इनके अलावा आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें उनके संभावित जगहों पर दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन

मामले में शिक्षा मंत्री की भूमिका मिली तो होगी कार्रवाई : एएसपी 

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि चुनाव आचार संहिता की अवहेलना कर कुंडेश्वरी चौकी का घेराव करने और दरोगा के साथ अभद्रता करने के मामले में आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है। पुख्ता साक्ष्य जुटाने के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

एएसपी ने कहा कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री की भूमिका चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन तक ही सीमित है या चौकी प्रभारी पर हुए हमले के मामले में भी उनकी कोई भमिका है। यदि चौकी प्रभारी पर हमले में शिक्षा मंत्री की भूमिका पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खनन के सीज डंपर को छुड़ाने के लिए कुंडेश्वरी चौकी पर हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

पुलिस की जैकेट पहने युवक का वायरल वीडियो चर्चा में 

पुलिस की जैकेट पहने एक युवक के साथ कुछ लोगों के द्वारा हाथापाई करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस युवक के साथ गाड़ी में कुंडेश्वरी चौकी का एक दरोगा भी उसे बचाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहा है। खनन करने वालों ने मंगलवार को चौकी के घेराव के दौरान आरोप लगाया था कि भीम नगर निवासी युवक पुलिस की वर्दी पहनकर खनन लदे वाहनों से वसूली करता है।

यह युवक अक्सर बोलेरो गाड़ी में पुलिसकर्मियों के साथ देखा जाता है। अपने दावे के समर्थन में उन्होंने शिक्षा मंत्री को सोशल मीडिया में वायरल हो रहा एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें पुलिस की जैकेट पहने एक युवक चौकी के एक दरोगा के साथ बोलेरो कार में है। कुछ लोग इसे को दलाल बताते हुए उसके साथ धक्का मुक्की और अभद्रता कर रहे हैं। साथ में मौजूद कुंडेश्वरी चौकी के दरोगा हमलावरों के चंगुल से उक्त युवक को बचाने का प्रयास कर रहा है। 

सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक पुराना चौकीदार है। वह वर्दी में नहीं, अपितु पुलिस की जैकेट पहने हुए था। यह वीडियो भी पुराना है। उसे खनन लदे वाहनों की निकासी के रास्तों के बारे में पूरी जानकारी है। उस पर वाहनों से वसूली के आरोप जांच में निराधार पाए गए। 

विज्ञापन

चुनाव बहिष्कार के लिए बैठक पर ठिठके खनन कारोबारियों के कदम 

कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के भय से खनन कारोबारी और ट्रांसपोर्टर भूमिगत हो गए हैं। इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर लोस चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी देने वाले प्रधानों और खनन कारोबारियों ने बुधवार को बैठक नहीं की। इस बैठक को लेकर पुलिस और एलआईयू की टीमें सतर्क थीं। पुलिस की सख्ती को देखते हुए खनन कारोबारी बैठक करने का साहस नहीं जुटा सके। इस दौरान पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश देती रहीं।
 

बुधवार दोपहर प्रधान संघ के अध्यक्ष तरसेम सिंह, ग्राम प्रधान संजय चौधरी, राजेश कुमार कुंडेश्वरी चौकी पहुंचकर एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र से मिले। उन्होंने एएसपी से पुलिस पर लगे आरोपों की जांच कराने की मांग की। एएसपी ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई करने की बात कही। प्रधान संजय चौधरी ने बताया कि इस प्रकरण में ग्राम प्रधानों और खनन कारोबारियों की बैठक कर बृहस्पतिवार तक लोस चुनाव के बहिष्कार को लेकर ठोस निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed