फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In custody, one slits throat and the other cuts wrist

Dehradun News: पुलिस हिरासत में एक भाई ने काटा गला दूसरे ने काटी कलाई

Sun, 23 Feb 2025 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
In custody, one slits throat and the other cuts wrist
कोतवाली क्षेत्र की बाजार चौकी में चोरी के आरोपी दो भाइयों में एक ने ब्लेड से अपना गला और दूसरे ने कलाई काट ली। दोनों को लहूलुहान देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। दोनों को उप जिला अस्पताल विकासनगर लाया गया। वहां इमरजेंसी में उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपियों की बहन ने दोनों के खिलाफ अपने ही घर में नकदी और आभूषण की चोरी की तहरीर दी थी।
विज्ञापन


शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी आरोपियों की बहन रेणू बाजार चौकी पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके भाई रितिक और सन्नी घर से सुबह सोने के कुंडल और 40 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। बताया कि दोनों नशे के आदी हैं। पहले भी घर में चोरी कर चुके हैं। शिकायत पर पुलिस दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर चौकी ले आई। सुबह करीब 11.30 बजे पुलिस हिरासत में रितिक ने अचानक ब्लेड निकाला और अपना गला काट लिया। वहीं, दूसरे भाई सन्नी ने भी ब्लेड निकालकर अपनी कलाई काट ली। पुलिसकर्मियों ने दोनों को किसी तरह से काबू किया। उप जिला अस्पताल में दोनों का प्राथमिक उपचार हुआ। चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश बहुगुणा ने बताया कि दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। दोनों के शरीर पर ब्लेड के कई पुराने कट मिले हैं। परिजनों के मुताबिक पूर्व में भी दोनों चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। दोनों के खिलाफ चोरी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद तलाशी में चूक पड़ सकती थी भारी
विकासनगर। दोनों आरोपियों ने गले और कलाई को काटने के लिए ब्लेड का प्रयोग किया। गिरफ्तारी के समय पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाशी ली जाती है, लेकिन पूरी घटना से ऐसा लग रहा है कि दोनों को जल्दबाजी में गिरफ्तार कर बाजार चौकी लाया गया था। जबकि, दोनों आरोपी पूर्व में भी स्वयं पर ब्लेड से वार क चुके हैं। पुलिस को यह भी पता था दोनों नशे की गिरफ्त है। इस किस्म के नशेड़ी कभी भी अपने या किसी दूसरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। गनीमत यह थी दोनों को ऊपरी तौर पर घाव आए। अगर, गले की श्वास नली या नस कट जाती तो आरोपियों की पुलिस हिरासत में मौत भी हो सकती थी। ऐसे में मामला पुलिस पर ही भारी पड़ता। सीओ विकासनगर बीएल शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed