फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In an emergency, the injured person was made to go from place to place for five hours before finally being attended to

Dehradun News: इमरजेंसी में घायल को पांच घंटे टहलाया फिर कर दिया

Thu, 16 Jul 2026 02:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 16 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
In an emergency, the injured person was made to go from place to place for five hours before finally being attended to
दून अस्पताल की इमरजेंसी में महिला मरीज के उपचार में लापरवाही की घटना एक बार फिर से सामने आई है। प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित ने मामले में सीएम कार्यालय में भी शिकायत दी है। जानकारी के मुताबिक घटना 10 जुलाई की देर रात की है। पीड़ित प्रेमनगर निवासी राहुल सिंह ने शिकायत में बताया कि वह दुर्घटना में घायल अपनी बहन को लेकर इमरजेंसी पहुंचे थे। उनकी जांघ की हड्डी टूट गई थी और रक्तश्राव हो रहा था। आरोप है कि इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत उपचार नहीं दिया। इतना ही नहीं स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्त बहने की बात कहते हुए एक्स-रे करने से भी इंकार कर दिया। ड्यूटी पर तैनात आपात चिकित्सा अधिकारी ने भी अभद्रता की। इसके अलावा कई चिकित्सक इलाज करने के बजाय मोबाइल देखने और खाना खाने में व्यस्त थे। उन्हें करीब पांच घंटे तक इधर से उधर टहलाया गया। इसके बाद एक चिकित्सक ने उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया। ऐसे में मजबूरन उन्हें मरीज को निजी अस्पताल लेकर जाना पड़ा। मामला उजागर होने के बाद दून अस्पताल के अधिकारियों में अफरा-तफरी मची हुई है। इस मामले में जांच कमेटी गठित की गई है। इमरजेंसी प्रभारी से मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। साथ ही संबंधित विभागों के चिकित्सकों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed