रामनगरः हथिनी 'लक्ष्मी' की सेहत में हो रहा सुधार, खाना-पीना किया शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथिनी लक्ष्मी का उपचार अब एसओएस मथुरा में होगा। उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। रामनगर वन प्रभाग लगातार एसओएस के अधिकारियों के संपर्क में है और उम्मीद है कि इस सप्ताह उसे मथुरा भेज दिया जाएगा। रामनगर से भी वन कर्मियों की टीम साथ जाएगी।
आमडंडा डिपो में रखी गई बीमार हथिनी लक्ष्मी का इलाज बेहतर ढंग से हो रहा है। अब उसकी हालत पहले से बेहतर हो रही है। एसओएस मथुरा के डॉक्टरों की टीम ने भी उसका परीक्षण किया था।
मथुरा की टीम रामनगर आकर हथिनी को ले जाएगी
वनाधिकारियों की मानें तो अब हथिनी हालत ऐसी हो चुकी है कि वह आसानी से मथुरा पहुंच सकती है। एसओएस मथुरा में हथिनी के उपचार के बेहतर संसाधन है और वहां पर उसका बेहतर इलाज हो गया।
रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसओएस मथुरा के निदेशक से वह संपर्क में है और हथिनी की हालत के बारे में जानकारी दी जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो तीन-चार दिन में मथुरा की टीम रामनगर आकर हथिनी को ले जाएगी।