फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   important information about making house

अगर घर बनाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए पहले यह खबर...

Wed, 31 Jan 2018 04:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 Jan 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
important information about making house
home

जो लोग घर बनाने के बारे में सोच रहे वह पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। जानिए क्या है मामला...

विज्ञापन


भवन बनना अब लोगों के लिए और भी महंगा साबित होगा। वन विभाग ने मंगलवार से खनिज सामग्री पर साढ़े तीन रुपये प्रति क्विंटल ट्रांजिट शुल्क बढ़ा दिया है, इसका असर खनिज सामग्री के दामों पर पड़ना तय है।

इधर खनन कारोबारियों ने ट्रांजिट शुल्क बढ़ने पर दाम बढ़ोतरी पर विचार शुरू कर दिया है। दाम बढ़ने पर अब रेता नदी से कांटे तक 68.50 रुपये प्रति क्विंटल होगा। लोहाघाट की बात की जाए तो यहां फुटकर में टनकपुर का रेता 150 रुपये क्विंटल की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन

 

उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी मांग

important information about making house
home
शारदा खनन से रेता, बजरी और पत्थर की उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी खासी मांग है। यहां की खनिज सामग्री का बड़ा हिस्सा चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र के साथ ऊधम सिंह नगर जिले में होता है।

वैसे तो शासन ने गत वर्ष ही ट्रांजिट शुल्क की दर साढ़े तीन रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दी थी, लेकिन तब खनन कारोबारियों के उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश लाने पर शुल्क बढ़ोतरी लागू नहीं थी, लेकिन अब विभाग ने मंगलवार से ट्रांजिट शुल्क डेढ़ रुपये से बढ़ाकर पांच रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।
 

खनिज सामग्री पर साढ़े तीन रुपये ट्रांजिट शुल्क की बढ़ोतरी

important information about making house
home
यानी कि प्रति क्विंटल खनिज सामग्री पर साढ़े तीन रुपये ट्रांजिट शुल्क की बढ़ोतरी हुई है। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा गत वर्ष दिया गया स्थगन आदेश बीते खनन सीजन के लिए ही था।

इधर, ट्रांजिट शुल्क बढ़ने पर खनन कारोबारी भी खनिज सामग्री का दाम बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ज्याल योगी का कहना है कि ट्रांजिट शुल्क में हुई बढ़ोतरी के सापेक्ष खनिज सामग्री के दाम भी साढ़े तीन रुपये बढ़ाए जाएंगे।

नदी से आरबीएम और पत्थरों के दाम 55 रुपये प्रति क्विंटल थे, जो अब बढ़कर 58.50 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। वहीं रेत की निकासी 65 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 68.50 रुपये प्रति क्विंटल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed