{"_id":"5d4ed7288ebc3e6cf805fe26","slug":"impact-of-amar-ujala-news-winners-get-prize-money-after-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर का असर: दो साल बाद विजेताओं को मिली पुरस्कार राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर का असर: दो साल बाद विजेताओं को मिली पुरस्कार राशि
Sat, 10 Aug 2019 08:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 10 Aug 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
23 जुलाई को अमर उजाला में छपी थी ये खबर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल के इंतजार के बाद युवा कल्याण विभाग ने आखिरकार खेल महाकुंभ-2017 के विजेताओं की पुरस्कार राशि उनके खातों में भेजनी शुरू कर दी है। करीब 150 खिलाड़ियों को 61900 रुपये भेजे जा चुके हैं, जबकि शेष 186 खिलाड़ियों की राशि भी जल्द भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 23 जुलाई को ‘मैदान जीते, सिस्टम से हारे होनहार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर विभाग की मनमानी का खुलासा किया था। वर्ष 2017 के विजेताओं की पुरस्कार राशि विभाग दबाए बैठा था। खिलाड़ी राशि के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन विभाग बैंक खाते में गलती का हवाला देकर उन्हें लौटाता रहा।
विज्ञापन
खबर प्रकाशित होने पर वर्तमान जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रकाश चंद सती ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने वर्ष 2017 के विजेताओं की सूची और चेक निकलवाए और इन्हें तुरंत खंड स्तर पर सीधे खिलाड़ियों को बांटने के निर्देश दिए थे। खबर प्रकाशित होने के दो सप्ताह के भीतर ही खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि मिल गई है।
विज्ञापन
यह मामला मेरे समय का नहीं है। मैंने कार्यभार दो महीने पहले ही संभाला है। खबर का संज्ञान लेते हुए आधे विजेता खिलाड़ियों को ब्लॉक स्तर पुरस्कार राशि बंटवा दी गई, जबकि शेष को भी जल्द वितरित हो जाएगी।
- प्रकाश चंद सती, जिला युवा कल्याण अधिकारी देहरादून