फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Immunization is good for child health

बच्चों के लिए सेहत का बीमा है टीकाकरण

Mon, 24 Apr 2017 03:19 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Apr 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
Immunization is good for child health
मां के साथ नवजात शिशु

बच्चों का अगर समय से टीकाकरण करा दिया जाए तो वे बीमारी से सुरक्षित रहेंगे, उनके शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित हो जाएगी।

विज्ञापन


अगर कभी बीमारी उन्हें पकड़ेगी भी तो स्थिति नाजुक नहीं होगी। टीकाकरण से बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। यही वजह है कि कभी इंफेंट किलर कही जाने वाली डिप्थीरिया, गलघोंटू आदि बीमारियां कम हो गईं और बच्चों की मृत्यु दर में गिरावट आई है।
विज्ञापन


टीकाकरण अभियान का ही नतीजा है कि  अब बच्चों की मृत्यु दर में लगातार गिरावट आ रही है। डेढ़-दो दशक पहले बच्चों की मृत्यु दर प्रति एक हजार 164 बच्चे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनुअल हेल्थ सर्वे और नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की जो ताजा रिपोर्ट आई है, उसमें राष्ट्रीय स्तर पर प्रति एक हजार बच्चों पर मृत्यु दर घट कर 37 हो गई है। इसे न्यूनतम पर लाने के लिए प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में अमर उजाला यूनीसेफ के साथ मिलकर टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है।

संयुक्त निदेशक राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. डीके चक्रपाणि का कहना है कि टीकाकरण की वजह से ही इंफेंट किलर कही जाने वाली गलघोंटू, डिप्थीरिया, टीबी आदि रोगों से बच्चों की मृत्यु दर में कमी आई है। इन बीमारियों के संक्रमण के साथ बच्चों को निमोनिया, इंसेफेलाइटिस, न्यूराइटिस, मांसपेशियों की तकलीफ आदि रोग हो जाते थे, जो मृत्यु का कारण बनते थे। इनमें भी कमी आई है। टीकाकरण से बच्चों की सेहत तो सुरक्षित होती ही है, साथ ही बच्चों की बीमारियों में खर्च होने वाला बजट घटता है।


बच्चों के टीकाकरण से परिवारों को आर्थिक सुरक्षा भी मिलती है। बच्चों की बीमारियों में आने वाला खर्च बच जाता है।  बीआरओ के पूर्व अधिकारी महेंद्र सिंह समेत बच्चों का टीकाकरण कराने वाले अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को वैक्सीन लगवाने से आत्मविश्वास आता है।

लोगों में भ्रम
- वैक्सीन के कारण बच्चों को बुखार आ जाता है
- बच्चों में कमजोरी आ जाती है
- बच्चों को बड़े होने पर दिक्कत आती है
- बच्चों की मौत हो जाती है

वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ एवं महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के डा. डीएस रावत के मुताबिक टीका लगने के बाद बुखार आने का मतलब है कि टीके ने काम किया है। दरअसल टीका लगने से शरीर प्रतिक्रिया करता है, इससे बुखार आता है। इससे बच्चों में न कमजोरी आती है और न ही बड़े होने पर कोई दिक्कत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed