फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMA POP 2022 officer inspirational story son fulfills his father dream by becoming an army officer Uttarakhand

IMA POP 2022: कम हाइट की वजह से भर्ती से बाहर हो गए शिव कुमार, 40 साल बाद बेटे ने अफसर बनकर किया सपना पूरा

Sun, 11 Dec 2022 02:01 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Dec 2022 02:01 AM IST
सार

शादी के बाद शिव कुमार के दो बेटे हुए। शिव कुमार ने ये तय कर लिया था कि वे अपने बेटे को सेना में अवश्य भेजेंगे। बड़े बेटे पुलकित तोमर को सेना में भर्ती के लिए पूरी तैयारी कराई लेकिन चयन नहीं हो सका। पिता शिव कुमार फिर भी हार नहीं माने। उन्होंने तय किया कि वे अब छोटे बेटे प्रखर को सेना में भेजेंगे। 

विज्ञापन
IMA POP 2022 officer inspirational story son fulfills his father dream by becoming an army officer Uttarakhand
प्रखर तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक पिता का सपना चालीस साल बाद बेटे ने सैन्य अधिकारी बनकर पूरा किया है। भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी बने प्रखर तोमर के परिजनों में खुशी की लहर है। इस भावुक पल को परिजनों ने कैमरे में कैद किया। पिता का सपना था कि वे सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करेंगे। लेकिन शायद उनकी किस्मत में शिक्षक बनना लिखा था। हाईट कम की वजह से वे सेना में नहीं जा सके। वर्तमान में वे सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को आईएमए से पास आउट हुए प्रखर तोमर भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी बन गए हैं। प्रखर तोमर का परिवार प्रगती विहार नीबूवाला गढ़ी कैंट में रहता है। प्रखर के पिता शिव कुमार तोमर ने बताया कि उन्हें बचपन से सेना में जाने की एक ललक थी। सेना भर्ती के लिए काफी तैयारी भी की। लेकिन वर्ष 2019 में हाइट कम की वजह से भर्ती से वे बाहर हो गए।
विज्ञापन


सेना में नहीं जानने का शिव कुमार को काफी मलाल था। शादी के बाद शिव कुमार के दो बेटे हुए। शिव कुमार ने ये तय कर लिया था कि वे अपने बेटे को सेना में अवश्य भेजेंगे। बड़े बेटे पुलकित तोमर को उन्हें सेना में भर्ती के लिए पूरी तैयारी कराई। लेकिन सेना में पुलकित तोमर का भी चयन नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरआईएमसी के बाद प्रखर तोमर आईएमए तक पहुंचे
पुलकित तोमर वर्तमान में इंजीनियर हैं। पिता शिव कुमार फिर भी हार नहीं माने। उन्होंने तय किया कि वे अब छोटे बेटे प्रखर को सेना भर्ती की तैयारी करायेंगे। प्रखर तोमर का उन्होंने केवि ओएनजीसी में दाखिला करवाया। इसके बाद प्रखर का आरआईएमसी में चयन हुआ।

ये भी पढ़ें...IMA POP: समंदर, जमीन, आसमान के साथ अब अंतरिक्ष भी है युद्ध का मैदान, अफसरों को किया गया आगाह, पढ़ें ये बातें

आरआईएमसी के बाद प्रखर तोमर आईएमए तक पहुंचे। आज भारतीय सेना में अधिकारी बन गए हैं। पिता शिव कुमार ने कहा कि उनका पूरा परिवार काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बेटे ने 40 साल का सपना आज सैन्य अधिकारी बनकर पूरा किया है। प्रखर तोमर की मां योगिता तोमर भी एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed