फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMA POP 2022 Lakshya Sen colleague Ujjwal wore military uniform Indian Military Academy Dehradun Uttarakhand

IMA POP 2022: बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन के साथी उज्ज्वल ने पहनी फौजी वर्दी, जोड़ी ने जीते हैं कई खिताब

Sun, 11 Dec 2022 01:57 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Dec 2022 01:57 AM IST
सार

सेंट जोसफ एकेडमी से 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद  उज्ज्वल ने दिल्ली विवि से कंप्यूटर साइंस ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद कानून की पढ़ाई करने के लिए दाखिला लिया, लेकिन  प्राथमिकता थी सैन्य अधिकारी बनना। 

विज्ञापन
IMA POP 2022 Lakshya Sen colleague Ujjwal wore military uniform Indian Military Academy Dehradun Uttarakhand
उज्जव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत को सबसे कम उम्र में गोल्ड मेडल (राष्ट्रमंडल खेल) दिलाने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का साथी उज्ज्वल डोभाल भारतीय सेना में अधिकारी बन गया है। लक्ष्य व उज्जवल की जोड़ी ने राष्ट्रीय स्तर की जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में कई खिताब अपने नाम किया हैं।

विज्ञापन

 

देहरादून के सरस्वती सोनी मार्ग निवासी उज्ज्वल डोभाल शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी से सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर बतौर अफसर थलसेना में शामिल हो गया है। उज्ज्वल के पिता राकेश डोभाल वरिष्ठ पत्रकार हैं। जबकि मां अंजु डोभाल गृहणी हैं। उज्जवल के बड़े भाई उदित डोभाल एमबीए करने के बाद आस्ट्रेलिया में एक मल्टी नेशनल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं।

विज्ञापन

 

दादा स्वर्गीय वीके डोभाल पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि दादी कमला देवी जिंदगी के 80 वसंत पार कर चुकी है। सेंट जोजेफ एकेडमी से 12वीं उर्तीण करने के बाद उज्ज्वल ने दिल्ली विवि में कंप्यूटर साइंस ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद कानून की पढ़ाई करने के लिए दाखिला लिया, लेकिन  प्राथमिकता थी सैन्य अधिकारी बनना। इसी दौरान उनका चयन वायुसेना में फ्लाइंग आफिसर  के साथ ही सीडीएस में भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त अकादमी पहुंचे और बयां की खुशी
अखिल भारतीय स्तर पर सीडीएस में उज्ज्वल की नौवीं रैकिंग आई थी। आईएमए में सालभर का सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आज वह पास आउट होकर सैन्य अधिकारी बन गया है। बतौर लेफ्टिनेंट वह जम्मूकश्मीर राइफल्स में कमीशंड हुए।

ये भी पढ़ें...IMA POP: समंदर, जमीन, आसमान के साथ अब अंतरिक्ष भी है युद्ध का मैदान, अफसरों को किया गया आगाह, पढ़ें ये बातें

अपने लाडले के सपने साकार होने के अवसर पर उनका परिवार और दोस्त अकादमी पहुंचे और अपने अंदाज में खुशी बयां की। हालांकि व्यस्तता के कारण बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन अपने साथी उज्ज्वल की खुशी में शरीक न हो सके। उन्होंने वीडियो कॉल कर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed