फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMA POP 2022 Dehradun: After Taliban came to power, Afghanistan 43 cadets future in balance, last batch passed out from IMA

IMA POP : तालिबानी सत्ता आने के बाद अधर में अफगानिस्तान के 43 कैडेट्स का भविष्य, आईएमए से पासआउट हुआ अंतिम बैच

Sat, 11 Jun 2022 04:59 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Jun 2022 04:59 PM IST
सार

पिछले साल 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो गया था। तालिबानी कब्जे के दौरान अफगानिस्तान के 83 जेंटलमैन कैडेट्स आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। इनमें से 40 कैडेट्स दिसंबर 2021 में हुई पासिंग आउट परेड के दौरान पास आउट हुए थे।

विज्ञापन
IMA POP 2022 Dehradun: After Taliban came to power, Afghanistan 43 cadets future in balance, last batch passed out from IMA
आईएमए पासिंग आउट परेड 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमए में अफगानिस्तान के कैडे्टस का इस बार अंतिम बैच है। 43 कैडेट्स अबकी बार पास आउट हुए, लेकिन इनका भविष्य अधर में नजर आ रहा है। आईएमए में अफगानिस्तान के कैडे्टस का इस बार अंतिम बैच है। 

विज्ञापन


कारण है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद अफगान राष्ट्रीय सेना का अस्तित्व समाप्त हो गया है। पिछले साल 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो गया था। पिछले साल तालिबानी कब्जे के दौरान अफगानिस्तान के 83 जेंटलमैन कैडेट्स आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।
विज्ञापन


इनमें से 40 कैडेट्स दिसंबर 2021 में हुई पासिंग आउट परेड के दौरान पास आउट हुए थे। शेष 43 कैडेट्स शनिवार को पास आउट हो जाएंगे। अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता आने के बाद कोई भी अफगान कैडेट्स सैन्य प्रशिक्षण के लिए आईएमए नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2018 में 49 अफगान कैडेट्स हुए थे अकादमी से पास आउट

मौजूदा परिप्रेक्ष्य में आईएमए से पास आउट होने वाला अफगान कैडेट्स का यह अंतिम बैच है। साल 2018 में भी 49 अफगान कैडेट्स अकादमी से पास आउट हुए थे। इसके बाद दिसंबर 2020 में हुई पीओपी में 41 और जून 2021 में 43 कैडेट्स पास आउट हुए थे। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज शनिवार को 288 युवा अफसर देश की सेना की मुख्यधारा में जुड़ गए है। साथ ही अलग-अलग आठ मित्र देशों के 89 कैडेट्स भी अकादमी से पास आउट हुए। शनिवार को पासिंग आउट परेड की दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह सलामी ली।

ये भी पढ़ें...Weather: 42 साल में पहली बार हरिद्वार में पारा पहुंचा 43 डिग्री पार, आज कुछ जगह हल्की बारिश के आसार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed