IMA POP 2019: जुड़वा भाई परिनव और अभिनव बने सेना में अफसर, परिवार गदगद
हर व्यक्ति की अपनी कहानी होती है, लेकिन कुछ कहानियां काफी दिलचस्प और अनूठी होती हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है जालंधर के रहने वाले दो जुड़वां भाइयों की। जो शनिवार को एकसाथ सेना में अफसर बने। मजेदार बात यह है कि परिनव पाठक और अभिनव पाठक के रिजल्ट भी लगभग एक जैसे ही आए।
परिनव और अभिनव साथ जन्मे, साथ पढ़े और साथ ही अफसर भी बन गए। एक साथ देश सेवा के लिए खुद को समर्पित करने वाले जुड़वा भाई आईएमए से पासआउट हैं।
बचपन में ही तय कर लिया था कि फौज में जाना है
परिनव कहते हैं कि आज हमारे साथ ही पूरा परिवार खुश है कि हम दोनों आर्मी में उस जगह पहुंच गये हैं, जिसका सपना हम देखा करते थे। बताते हैं कि बचपन से ही उन्हें वीरता की कहानियां प्रेरित करती थी।
अभिनव के साथ ही ऐसा ही था। हम दोनों ने अमृतसर से 12वीं तक की पढ़ाई की। हम दोनों ने 10वीं और 12वीं में जहां 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। वहीं, बीटेक भी 80 से अधिक प्रतिशत के साथ पास किया। जून 2018 में आईएमए में टेक्निकल इंट्री हुई। आज अफसर बनकर अच्छा लग रहा है। अभिनव से दो मिनट बड़े परिनव कहते हैं कि हमने बचपन में ही तय कर लिया था कि फौज में जाना है।
माता-पिता का मिला पूरा सपोर्ट
हीं, पिता अशोक और माता मंजू बेटे के अफसर बनने से काफी गदगद दिखे। उनका कहना था कि बच्चों के साथ ही उनका सपना भी पूरा हो गया है।