IMA POP 2019: गौरवांवित पल, 12 दिन के भीतर इस परिवार के दोनों बेटे बने सेना में अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के सेटी परिवार के लिए शनिवार को खुशी का दिन था। परिवार का बड़ा बेटा 12 दिन पहले ही नेवल एकेडमी बैंगलूरू से पासआउट हुआ था और शनिवार को छोटा भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होकर थल सेना का अफसर बन गया। टिपिंग सेरेमनी के दौरान अफसर बेटों की मां कभी माथा चूम रही थी तो पिता छोटे की पीठ थप-थपा रहे थे।
पिथौरागढ़ निवासी शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी हरीश सेटी का सालों का सपना शनिवार को पूरा हो गया। दोनों बेटे भारतीय सेनाओं के अफसर बन गए। 25 मई को हरीश सेटी नेवल एकेडमी बैंगलूरू में बड़े बेटे मुदित की पासिंग आउट सेरेमनी में गए थे।
पिता ने देखा था सपना
इसके बाद शनिवार को छोटे बेटे कुमुद की बारी थी। कुमुद की पिपिंग करने के लिए माता पिता ने बड़े बेटे मुदित को मौका दिया। हरीश सेटी बताते हैं कि वे हमेशा से सपना देखते थे कि उनके दोनों बेटे अफसर बनें। दोनों ने अब मेरा सपना पूरा कर दिया है।
वर्ष 2015 में मुदित ने नेवल एकेडमी के लिए क्वालीफाई किया था तो कुमुद ने इसी साल में एनडीए में प्रवेश किया था। कुमुद की मां गृहणी हैं और शनिवार को वर्दी में सजे दोनों बेटों के बीच खड़ी कभी बड़े को देख रहीं थीं तो कभी छोटे का माथा चूम रहीं थी।