फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ima pop 2018 route diversion chart

IMA POP: अगले दो दिन घर से निकलें रूट चार्ट देखकर, इन जगहों पर रहेगा रूट डायवर्जन

Sun, 03 Jun 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Jun 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
Ima pop 2018 route diversion chart
traffic route diverted

आज और कल कहीं बाहर जाने का प्लान है तो घर से निकलने से पहले रूट चार्ट जरूर देख लें। शनिवार को आईएमए की पासिंग आउट परेड रिहर्सल और रविवार को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के चलते विभिन्न रूट डायवर्ट किए गए हैं।

विज्ञापन


परेड की रिहर्सल के दौरान तड़के चार बजे से सुबह 11.30 बजे तक जबकि क्रिकेट मैच के दौरान दोपहर दो बजे से रात तक रूट डायवर्ट रहेंगे। रविवार को क्रिकेट मैच खत्म होने तक रायपुर-थानो रोड पर दोपहर दो बजे से पूरी तरह यातायात प्रतिबंधित रहेगा। मैच खत्म होने के बाद सभी रूटों से बैरियर हटा लिए जाएंगे। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने इस बड़े आयोजन के मद्देनजर पार्किंग व्यवस्था के लिए भी स्थानों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन


आज (02 जून) का रूट प्लान (तड़के 4 से सुबह 11.30 बजे तक)
1. परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा और आईएमए का इलाका जीरो जोन रहेगा।
2. बल्लूपुर से आने वाले यातायात रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठीबेरी होकर प्रेमनगर जाएंगे।
3. प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को रांगणवाला बैरियर की ओर से शहर की तरफ भेजा जाएगा।
4. विकासनगर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौकी ओर डायवर्ट किया जाएगा।

5. देहरादून से विकासनगर, हरबर्टपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा।
6. विकासनगर जाने वाले यातायात को बल्लूपुर से बल्लीवाला होते हुए कमला पैलेस से शिमला बाईपास भेजा जाएगा।
7.  भारी वाहन हरबर्टपुर, धूलकोट से शिमला बाईपास की ओर और बल्लूपुर चौक से जीएमएस रोड होते हुए कमला पैलेस, सेंट ज्यूड चौक होते हुए बाईपास रोड भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ima pop 2018 route diversion chart
parking - फोटो : अमर उजाला

कल (03 जून)का डायवर्जन प्लान (दोपहर 2 बजे से रात तक)
1. जोगीवाला, पोस्ट ऑफिस तिराहा नेहरू ग्राम और फव्वारा चौक से पुलिया नंबर छह आने वाले वाहनों को डोभाल चौक रायपुर की ओर नहीं भेजा जाएगा। ये वाहन लाडपुर और ऑर्डनेंस फैक्ट्री होते हुए स्टेडियम जाएंगे।
2. सहस्रधारा क्रासिंग से रायपुर की ओर आने वाले वाहनों को ऑर्डनेंस फैक्ट्री होते हुए स्टेडियम भेजा जाएगा।
3. मसूरी से आने वाले वाहनों को कृषाली चौक से सहस्रधारा की ओर न भेजकर आईटी पार्क की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
4. सहस्रधारा पुलिया तिराहा से कोई भी वाहन मालदेवता की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन आईटी पार्क की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
5. मालदेवता से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर सहस्रधारा रोड की ओर भेजा जाएगा, कोई भी वाहन रायपुर नहीं आएगा।
6. जौलीग्रांट एयरपोर्ट के समीप कच्चे रास्ते से कोई भी वाहन थानो रोड की ओर नहीं आएंगे।
7. जौलीग्रांट पीएबी तिराहा से थानो रोड वाले यातायात को वाया डोईवाला देहरादून डायवर्ट किया जाएगा।
8. मियांवाला से रायपुर चार नंबर चक्की तिराहा आने वाले वाहनों को पुलिया नंबर छह की ओर भेजा जाएगा।
9. मंत्री, विधायकों और अधिकारियों के वाहनों को पुलिया नंबर छह से महाराणा प्रताप तिराहा होते हुए स्टेडियम के गेट नंबर एक से सरकारी आवास के सामने खाली मैदान में पार्क कराया जाएगा।
10. पासधारक और मीडिया के वाहनों को पुलिया नंबर छह से महाराणा प्रताप तिराहा होते हुए स्टेडियम गेट नंबर दो से आइस रिंक स्टेडियम के सामने मैदान में पार्क किया जाएगा।

यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
केवि ऑर्डनेंस ग्राउंड, मालदेवता स्थित खाली मैदान, सरोली गांव का खाली मैदान। इन पार्किंग स्थलों के भर जाने के बाद ही स्टेडियम के आसपास खाली जगहों पर वाहनों की पार्किंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed