फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ima fraud connection

IMA फर्जीवाड़ाः मामला इतना सीधा नहीं है

Sat, 26 Oct 2013 09:06 PM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Oct 2013 09:06 PM IST
विज्ञापन
ima fraud connection

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में ग्रुप सी की भर्तियों में जिस तरह जाली दस्तावेजों से नियुक्तियां मिली हैं उससे फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के तार तलाशे जा रहे हैं।

विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों के फर्जी एजूकेशन सर्टिफिकेट मिले हैं उनका चयन परीक्षा पास करने सवाल खड़े कर रहा है। सूत्रों की माने तो मामला इतना सीधा नहीं है जितना दिख रहा है। मामला मात्र फर्जी दस्तावेज बना कर नौकरी पाने भर का नहीं है बल्कि चयन परीक्षा पास कर मेरिट लिस्ट में आने का भी है।
विज्ञापन


सैन्य अधिकारी अभी जांच के घेरे में
इस पूरे फर्जीवाड़े में जिस संख्या में नियुक्तियां हुई हैं उससे चयन प्रक्रिया में जुटे आईएमए के सैन्य अधिकारी अभी जांच के घेरे में हैं। लगभग चार माह में सीबीआई ने अपनी जांच में पुख्ता सबूत जुटाने में लगी है, जिसमें उसे बड़ी हद तक कामयाबी भी मिली है। हालांकि अकादमी इस पूरे मामले को फर्जी दस्तावेज से नौकरी हासिल करने का बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेजों वाले मेरिट में
आईएमए में ग्रुप सी की भर्तियों में फर्जी दस्तावेजों से नियुक्ति पाने कर्मचारी इस पूरी जांच की अहम कड़ी माने जा रहे हैं। फर्जी दस्तावेज बना कर चयनित होने वाले अभ्यर्थी आखिर चयन परीक्षा पास कर मेरिट लिस्ट में कैसे पहुंच गए इसका खुलासा होना अभी बाकी है। बर्खास्त होने वाले प्रोबेशन कर्मचारी इस राज से पर्दा उठा सकते हैं कि फर्जी दस्तावेज और मेरिट लिस्ट में कोई संबंध है या नहीं है।


आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भर्ती

फर्जी दस्तावेज पकड़ में आन से बर्खास्त होने वाले प्रोबेशन कर्मचारियों में बड़ी संख्या प्रेमनगर और देहरादून के साथ लगते क्षेत्रों की है। मामले की जांच में जुटी सीबीआई सबसे पहले फर्जीवाड़े की पहली कड़ी यानि उन ठिकानों को तलाश में है जहां दस्तावेज तैयार हुए हैं। कुछ अहम सुराग जांच एजेंसी के के हाथ लगे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed