{"_id":"66cce62337e2d16fe80b81b6","slug":"illegal-parking-on-the-roadside-in-the-railway-station-dehradun-news-c-5-1-drn1030-486556-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रेलवे स्टेशन की अवैध पार्किंग पर चलेगा चाबुक, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रेलवे स्टेशन की अवैध पार्किंग पर चलेगा चाबुक, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
Iरेलवे प्रशासन ने मांगा पुलिसबल, तीन सितंबर को हटाई जाएगी अवैध पार्किंगI
रेलवे स्टेशन परिसर में सड़क किनारे सालों से नासूर बनी अवैध पार्किंग से निजात मिलने वाली है। रेलवे प्रशासन तीन सितंबर से पार्किंग को हटाने जा रहा है। इसके लिए पुलिसबल मांगा गया है। इससे जाम की समस्या से बड़ी राहत मिल जाएगी।
रेलवे स्टेशन परिसर में सड़क पर सालों से अवैध रूप से टैक्सियों की पार्किंग होती है। इससे स्टेशन रोड पर जाम लगता है। अवैध पार्किंग हटवाने के लिए रेलवे के अधिकृत ठेकेदार ने पूर्व में पुलिस-प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। कुछ दिन पूर्व सीनियर डीसीएम सहित अन्य अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का दौरा किया। अधिकारियों के सामने अवैध पार्किंग का मुद्दा उठा। जिसके बाद रेलवे ने अवैध पार्किंग को हटाने के लिए नोटिस जारी किए। रेलवे के अधिकारियों ने अब तीन सितंबर को अवैध पार्किंग को हटाने की तिथि तय की है। एसएसपी देहरादून को पत्र लिखकर फोर्स मांगी गई है।
Iअवैध पार्किंग से लगता है जामI
सहारनपुर मार्ग पर प्रिंस चौक की तरफ से वाहन आते हैं। यातायात को सुचारू करने के लिए मार्ग को रेलवे स्टेशन के गेट पर अवरुद्ध कर उसको अंदर से डायवर्ट किया है। अंदर सड़क पर अवैध पार्किंग होती है। इस रोड पर कई ठेलियां भी लगती हैं। इससे जाम लगता है। अवैध पार्किंग होने रेलवे की अधिकृत पार्किंग तक वाहन नहीं पहुंच पाते हैं और इससे रेलवे को राजस्व का नुकसान होता है।
विज्ञापन
I
I
Iअवैध पार्किंग को हटाने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। तीन तीन सितंबर को पार्किंग को हटा दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस बल मांगा गया है। - रविंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक देहरादूनI