फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   illegal mining in rivers

दून की नदियों में माफिया राज

Wed, 31 Jul 2013 09:22 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
illegal mining in rivers

खनन को लेकर गौतमबुद्धनगर की एसडीएम दुर्गा शक्ति इन दिनों चर्चा में हैं। आरोप है कि खनन माफिया के दबाव में यूपी शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। दरअसल, नदियों में खनन कुबेर का वह खजाना है जिसे पाने के लिए माफिया किसी भी हद तक जा सकता है। जगह चाहे जहां की हो माफिया का व्यवहार एक जैसा ही होता है।

विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी यदि सख्ती दिखाता है तो उसे सबक सिखा दिया जाता है। दून की आठ नदियों में भी इन दिनों बारिश और जलस्तर बढ़ने के बावजूद अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। हर रोज महज पांच घंटे में सौ से 150 ट्रक खनन सामग्री नदियों से निकाली जा रही है। लेकिन बावजूद प्रशासनिक अमला मूक दर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन


अमर उजाला टीम ने मंगलवार सुबह राजधानी की विभिन्न नदियों में हो रहे अवैध खनन का जायजा लिया। पता चला कि सुबह पांच बजे से खनन माफिया के वाहन नदियों में पहुंच जाते हैं। सुबह नौ या दस बजे तक यह सिलसिला जारी रहता है। इस दौरान कहीं भी पुलिस या वन विभाग का कोई कर्मचारी नजर नहीं आया, जबकि ये वाहन कई चौकियों को पार करते हुए निकलते हैं। सूत्र बताते हैं कि दिखावे के लिए पुलिस और वन विभाग महीने में एकाध ट्राली पकड़ खानापूर्ति कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नदियों में हो रहा खनन
शीतला नदी में प्रेमनगर
टौंस नदी में मसंदावाला और बाजावाला
सुसवा नदी में मोथरोवाला, नोका, बड़कली, चिसुपानी, दूधली, बुल्लावाला
सौंग नदी में रायपुर, मियांवाला, बालावाला, लच्छीवाला, डोईवाला और राजाजी पार्क के किनारे के क्षेत्र
नून नदी में जामुनवाला, घंघोड़ा, धौलास
इनके अलावा जाखन, बिंदाल और रिस्पना में खनन जारी है।

क्या है रेट लिस्ट

ट्रैक्टर ट्राली प्रति चक्कर 400 रुपये
ट्रक प्रति चक्कर 1200 रुपये
(अवैध खनन में लगे वाहन चालकों ने यह रकम पुलिस चौकी में देने की बात कही)

ग्रामीणों ने पकड़ी ट्रैक्टर ट्राली

अवैध खनन करने वालों से नदियों के किनारे बसे गांवों के लोग परेशान हैं। मंगलवार को बाजावाला के ग्रामीणाें ने दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। बाद में खनन से भरे दोनों वाहन कैंट पुलिस को सौंप दिए गए। मसंदावाला निवासी विजय कुमार ने कहा कि सरकारी मशीनरी अवैध खनन को रोकने में नाकाम है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खनन नहीं होने देंगे।

खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed