फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal construction on 40 bigha land demolished

Dehradun News: मांडूवाला में 40 बीघा भूमि पर बना अवैध निर्माण ध्वस्त

Thu, 19 Jun 2025 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction on 40 bigha land demolished
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने मांडूवाला में 40 बीघा भूमि पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार को मांडूवाला के नौगांव में 40 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। उन्होंने जांच के लिए एमडीडीए को पत्र लिखा था। बुधवार को हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ नौगांव पहुंचे। यहां बबलू पंत, संजय और अजय की ओर से 40 बीघा भूमि पर बिना नक्शा पास करवाए अवैध निर्माण किया जा रहा था। टीम ने जेसीबी से निर्माण को तोड़ दिया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि दोबारा निर्माण शुरू करने पर कॉलोनाइजर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed