फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   illegal construction in dehradun.

कोर्ट से लिया स्टे, शुरू कर दिया अवैध निर्माण

Thu, 04 Feb 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Feb 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
illegal construction in dehradun.

फार्म हाउस के नक्शे पर वेडिंग प्वाइंट चलाने वाले ने अपीलीय कोर्ट से एमडीडीए के नोटिस पर स्टे ले लिया। स्टे की आड़ में उसने फार्म हाउस के भीतर दोबारा अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। एमडीडीए ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण पर तत्काल रोक लगाने को कहा है।

विज्ञापन


जोगीवाला के पास देव नारायण वर्मा नाम के व्यक्ति ने कुछ समय पूर्व फार्म हाउस का नक्शा पास कराया। कुछ समय बाद ही उसने फार्म हाउस को वेडिंग प्वाइंट के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के लोगों ने एमडीडीए से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


चालान के बावजूद चलता रहा निर्माण कार्य
शिकायत का संज्ञान लेते हुए एमडीडीए ने उसका चालान कर दिया। उसके बावजूद फार्म हाउस में निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ। इसके बाद नोटिस का भी जवाब नहीं दिया। एमडीडीए ने फार्म हाउस मालिक को सीलिंग का नोटिस जारी कर दिया। इस पर उसने कंपाउंडिंग के लिए एप्लीकेशन देते हुए नक्शा जमा करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेडिंग प्वाइंट के मानकों से भिन्न होने के कारण एमडीडीए ने कंपाउंडिंग करने से इनकार कर दिया। इस पर फार्म हाउस स्वामी अपीलीय अदालत से सीलिंग के नोटिस के खिलाफ स्टे ले आया। इसके बाद उसने दोबारा से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इस पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया।


एमडीडीए सचिव पीसी दुमका ने बताया कि फार्म स्वामी निर्देश के बावजूद भी काम नहीं रोक रहा है। इसलिए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed