फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal construction done on 25 bigha land was demolished.

Dehradun News: 25 बीघा भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

Wed, 11 Feb 2026 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction done on 25 bigha land was demolished.
- रामपुर-शंकरपुर और ढकरानी में एमडीडीए ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने बुधवार को रामपुर शंकरपुर और ढकरानी में 25 बीघा भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजरों की ओर से बिना ले आउट पास करवाए प्लॉटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण ने दोबारा निर्माण शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को दोनों स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। उनके निर्देश पर सहायक अभियंता शशांक सक्सेना टीम के साथ सबसे पहले रामपुर शंकरपुर पहुंचे, जहां जावेद और डेविड व अन्य व्यक्तियों की ओर से 10 बीघा भूमि पर अवैध रूप प्लॉटिंग की जा रही थी। भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया गया। उसके बाद टीम ढकरानी अस्पताल के पास पहुंची, जहां विकास और त्यागी उपनाम के व्यक्ति की ओर 15 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। टीम ने निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। अवैध प्लॉटिंग करने वाले लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। टीम में जेई सिद्धार्थ सेमवाल और सुपरवाइजर प्यारेलाल व पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed