फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal casino Busted in Rishikesh, 37 including five women arrested

भंडाफोड़ : ऋषिकेश में नामी मिर्गी रोग विशेषज्ञ के रिजॉर्ट में चल रहा था अवैध कसीनो, पांच महिलाओं समेत 37 दबोचे

Sat, 23 Sep 2023 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क,ऋषिकेश Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Sep 2023 06:58 AM IST
सार

इनमें पांच महिलाएं और ऋषिकेश कोतवाली का सिपाही भी शामिल है। पुलिस ने पांच लाख से ज्यादा का कैश, 3,993 कसीनो चिप्स, 37 मोबाइल फोन, छह शराब की बोतलें भी बरामद की हैं।

विज्ञापन
Illegal casino Busted in Rishikesh, 37 including five women arrested
पुलिस ने मीडिया को बताया कि क्या-क्या मिला... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में चर्चित मिर्गी रोग विशेषज्ञ आरके गुप्ता के पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर में बने नीरज फॉरेस्ट रिजार्ट के वेलनेस सेंटर में चल रहे कसीनो का पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात भंडाफोड़ करते हुए 37 लोगों को दबोच लिया। इनमें पांच महिलाएं और ऋषिकेश कोतवाली का सिपाही भी शामिल है। पुलिस ने पांच लाख से ज्यादा का कैश, 3,993 कसीनो चिप्स, 37 मोबाइल फोन, छह शराब की बोतलें भी बरामद की हैं।

विज्ञापन


पौड़ी के लक्ष्मणझूला थाने में पुलिस ने रिजार्ट मालिक आरके गुप्ता, प्रबंधक साहिल ग्रोवर, फ्रंट ऑफिस मैनेजर राहुल गुप्ता और दिल्ली के विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रिजार्ट के वेलनेस सेंटर को भी सील कर दिया है। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया, सूचना मिली थी कि नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में पिछले दो दिनों से अवैध कसीनो का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


एएसपी कोटद्वार जया बलोनी और सीओ श्रीनगर रविंद्र चमोली के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने बृहस्पतिवार देर रात रिजॉर्ट में छापा मारकर पांच महिलाओं और एक सिपाही समेत 37 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से पांच लाख 16 रुपये नकद, कसीनो चिप्स, ताश की गड्डियां, मोबाइल फोन, लग्जरी गाड़ियां भी बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया, पकड़े गए लोगों में हरिद्वार, दिल्ली और यूपी के बिजनौर के निवासी हैं। बताया, जुआ खिलवाए जाने के अलावा बेसमेंट में शराब भी परोसी जा रही थी।

कैश के बदले दिए जाते हैं कसीनो चिप्स
एसएसपी के मुताबिक, जुआ खेलने वालों को कैश के बदले कसीनो चिप्स दिए जाते हैं। आयोजक जुए की रकम का पांच प्रतिशत हिस्सा रखकर बाकी रकम जीतने वाले को ऑनलाइन ट्रांसफर करते हैं। पुलिस की ओर से इनके बैक खातों की जानकारी की जा रही है। बताया, कसीनो का मास्टरमाइंड शिवालिक नगर हरिद्वार का विशाल है। ऑनलाइन ग्रुप के माध्यम से सभी लोगों को जोड़ा था।


ये पकड़े गए
विशाल कर्णवाल, विनीत कुमार काला, ललित चौहान, रामकुमार चौहान, ओमप्रकाश हरिद्वार, धनीराम, मंजीत कुमार, कृष्ण दय्या, प्रमोद गोयल, कपिल मेहता, दिनेश कुमार गोयल, गुरुमीत कौर, प्रदीप, रतन जोत, धर्मेंद्र, सरबजीत, अशोक, प्रीतम सिंह, भावना पांडेय, इंद्रा, रमीता श्रेष्टा, चीजा खोड़गा, प्रवीन मित्तल, मोहित सिंघल, राजेश सभी दिल्ली, हरभजन, अमित, आदित्य कुमार, अमर सिंह, नादिम सभी बिजनौर, दिलबर रावत निवासी ग्राम बुकंडी, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश कोतवाली में तैनात सिपाही विनीत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed