{"_id":"58ff71264f1c1b9228c0d13b","slug":"iit-roorkee-get-third-position-in-india-for-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"CII की रैकिंग में तीसरे नंबर पर रहा उत्तराखंड का ये कॉलेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CII की रैकिंग में तीसरे नंबर पर रहा उत्तराखंड का ये कॉलेज
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की ओर से जारी रैंकिंग में आईआईटी रुड़की को शोध पत्रों की संख्या के आधार पर देश में तीसरा स्थान मिला है। यह रैंकिंग देश की सभी आईआईटीज, आईआईएम, एनआईटी तथा अन्य इंजीनियरिंग कालेजों की परफारमेंस को लेकर जारी की गई है।
विज्ञापन
आईआईटी के सिविल विभाग के वैज्ञानिक डा. प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रैंकिंग में आईआईटी रुड़की को तीसरा स्थान मिला है। जबकि आईआईटी खडग़पुर पहले और आईआईटी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। इस रिपोर्ट में सभी आईआईटी के टॉप 100 प्रोफेसर के नाम भी जारी किए गए हैं। जिसमें आईआईटी रुड़की के 19 प्रोफेसर शामिल है।
विज्ञापन
इनमें आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर प्रवीण कुमार और प्रदीप कुमार संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा सूची में डा. आरडी गर्ग, जीजे चक्रपाणी, मधु जैन, भूपेंद्र सिंह, पीके गर्ग, एसपी सिंह, सतीश चंदू, के पाल, पी कुमार, अरुण मंडल, के चंदू, अपूर्व शर्मा, एसके त्रिपाठी, संतोष रांगनेकर, संदीप सिंह तथा एसके कौशिक शामिल है।
विज्ञापन