एक दूसरे के हॉस्टल में आ जा सकेंगे आईआईटी रुड़की के छात्र-छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी रुड़की में छात्र छात्राओं को 24 घंटे में किसी भी समय हॉस्टल से बाहर कैंपस में आने जाने की छूट मिल गई है।
जबकि छात्र-छात्राएं एक दूसरे के हॉस्टल में सुबह साढ़े सात बजे से रात 12 बजे तक आने जाने की छूट दी गई है, लेकिन हास्टल से रात 12 बजे के बाद जाने के लिए छात्रों को हॉस्टल के रजिस्टर में एंट्री करनी होगी। इस बाबत अधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि आईआईटी में छात्राओं को रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक हॉस्टल से बाहर रहने की अनुमति नहीं थी। छात्राएं काफी समय से एक दूसरे के हॉस्टल में आने जाने की छूट दिए जाने की मांग कर रही थी। जिस पर संस्थान प्रशासन की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया था।
24 घंटे में किसी भी समय कैंपस में जा सकते हैं
कमेटी की संस्तुति पर संस्थान प्रशासन की ओर से नये नियम जारी कर दिए गए हैं। संस्थान की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं हॉस्टल से 24 घंटे में किसी भी समय कैंपस में जा सकते हैं।
लेकिन रात 12 बजे के बाद जाने पर छात्रों को इसके लिए रजिस्टर में एंट्री करनी होगी। वहीं छात्र-छात्राएं एक दूसरे के हॉस्टल में सुबह साढ़े सात बजे से रात बारह बजे तक आ जा सकेंगे। छात्र संस्थान में किसी भी आवासीय भवन में नहीं जा सकेंगे, हालांकि अभी भी छात्र-छात्राओं को हॉस्टल में एक दूसरे के कमरे में जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
आदेश के अनुसार छात्र-छात्राएं रात बारह बजे तक एक दूसरे के भवन की विजिट कर सकेंगे। बताया गया है कि आईआईटी रुड़की ने नये नियम जारी करने से पहले अन्य आईआईटीज में बनाए गए नियमों का अध्ययन करने के बाद ही आदेश जारी किए हैं।